शिवपुरी/ग्वालियर/मप्र।
मध्यप्रदेश में लोकायुक्त के तमाम प्रयासों के बाद भी सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है। प्रदेश में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है। ताजा मामला शिवपुरी जिले से आया है। यहां आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक आरएस परिहार और चपरासी अवधेश शर्मा को रिश्वत लेते हुए ग्वालियर लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया गया है।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,शिवपुरी के कलेक्ट्रेट कार्यालय में आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक आरएस परिहार और प्यून अवधेश शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। शासकीय अनुसूचित जाति उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास के अधीक्षक शिकायत कर्ता हेमराज आदिवासी के अनुसार स्कॉलरशिप के लिए 4 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी। इसका 20 प्रतिशत आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक मांग रहे थे। इसके लिए वे लगातार दबाव बना रहे थे। रिश्वत की एक लाख रुपए की राशि देने का दिन आज रंगपंचमी को तय किया गया था। 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
