HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने सहकारी बैंक के जनरल मैनेजर (महाप्रबंधक) को,1.50 लाख की रिश्वत...

लोकायुक्त ने सहकारी बैंक के जनरल मैनेजर (महाप्रबंधक) को,1.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

बता दें कि सूत्रों के मुताबिक महाप्रबंधक दयाराम सिरोठिया मूलतः सीहोर के रहने वाले है ओर वे अलीराजपुर एवं झाबुआ दोनों जिलों के वरिष्ठ बैंक महा प्रबंधक थे। वे भ्रष्टाचार के मामलों में अग्रणी भूमिका में रहते थे। पूर्व में भी इनके ऊपर कई केस दर्ज है। अक्सर उनके द्वारा सोसाइटी और बैंक मैनेजरों से लाखों रुपये की मांग की जाती थी।


झाबुआ/इंदौर/मप्र।

इंदौर लोकायुक्त टीम ने किसानों की फसलों की बीमा राशि मंजूर कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (झाबुआ) के महाप्रबंधक (General Manager) डीआर (दयाराम) सरोठिया को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जीएम ने शिकायतकर्ता से 3 लाख रूपए रिश्वत के तौर पर मांगे थे। जिसमें से 1 लाख 50 हजार रूपए वह पहले ही ले चुका था।
शनिवार को दूसरी किस्त डेढ़ लाख रूपए देना तय हुआ था। जैसे ही पैसा दिया गया। बैंक महाप्रबंधक सिरोठिया को धर-दबोचा गया। टीम में डीएसपी एसएस यादव, निरीक्षक राहुल गजभिये, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक चंद्रमोहन बिष्ट, शिवप्रकाश पाराशर, कमलेश परिहार आदित्य भदौरिया, शेरसिंह, शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक झाबुआ के सीइओ डीआर सिरोटिया को 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। उन्होंने कालीदेवी के मैनेजर से तीन लाख रुपये मांगे थे। 1 लाख 50 हजार रुपये पहले ले लिए थे। शनिवार को दूसरी किस्त मैनेजर देने आया था, उसी समय लोकायुक्त ने पकड़ लिया।
शिकायतकर्ता आवेदक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा रामा जिला झाबुआ वेलसिंह पलासिया ने 2 सितंबर 2021 को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत की थी कि आरोपित सिरोठिया ने रामा ब्रांच के अधीन आने वाली तीन सोसायटी (कालीदेवी, माछलिया, उमरकोट) के करीब 180 हितग्राहियों को फसल बीमा राशि स्वीकृत हेतु पोर्टल पर इंट्री के लिए शेष 137 सदस्यों की आनलाइन एंट्री करने के एवज में 3 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी, जिसमें से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत के आरोपी ने आवेदक पर दबाव बनाकर पूर्व में दिनांक 19 अगस्त को प्राप्त कर लिए थे। शेष रिश्वत राशि डेढ़ लाख रुपये की मांग आवेदक से की जा रही है।

जांच के उपरांत लोकायुक्त ने कार्रवाई की

कार्रवाई करती लोकायुक्त पुलिस

शिकायत की तस्दीक उपरांत ट्रेप का आयोजन किया गया। आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ के परिसर में स्थित आरोपित के शासकीय निवास के अंदर, आरोपी को आवेदक से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा आरोरित के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत अपराध पंजीबद्घ कर, मौंके की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त दल में डीएसपी आनंद यादव ने बताया कि आवेदक की शिकायत के बाद लगातार साक्ष्य जुटाए जा रहे थे।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!