HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर को,25 हज़ार की रिश्वत...

लोकायुक्त ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर को,25 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

बता दें कि शिकायत के बाद शनिवार को लोकायुक्त टीम ने हनुमान बेरवा को 25 हजार की रिश्वत लेते बैंक में उसके केबिन में ही गिरफ्तार किया। योजना के तहत लोकायुक्त की टीम बैंक में पहुंची और फरियादी को अंदर भेजा। जैसे ही उसने राशि दी टीम ने वहां पहुंचकर उसे पकड़ लिया।

मंदसौर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों पर लोकायुक्त की लगातार दे-दना कार्रवाई के बाद भी लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं।
ताजा मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले का है जहाँ संधारा क्षेत्र में सेेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक का मैनेजर 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। बैंक मैनेजर क्रेडिट लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर 40 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त ने शनिवार को यह कार्रवाई की। इस दौरान बैंक में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा संधारा के मैनेजर हनुमान बेरवा को लोकायुक्त उज्जैन की टीम द्वारा 25 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मैनेजर केसीसी में बची हुई राशि देने व दुकान के खाते की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
जिसके बाद फरियादी चंद्रशेखर नागर निवासी संधारा जिला मंदसौर ने दिनांक 31 अगस्त को लोकायुक्त संगठन उज्जैन पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान से शिकायत की थी कि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा संधारा जिला मन्दसौर के बैंक मैनेजर हनुमान बेरवा ने उसके चाचा मुकेश नागर के केसीसी खाते में बचे रुपये निकालने और उनकी खाद-बीज की दुकान की क्रेडिट लिमिट बनाने के लिए 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
एसपी चौहान ने कार्यवाही हेतु संगठन के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा को भेजा। जिस पर से आज दिनांक 4 सितंबर को पुलिस ने आरोपित हनुमान बेरवा को लोकायुक्त उज्जैन निरीक्षक राजेंद्र वर्मा व टीम आरक्षक संजय, सुनील परसाई, विशाल व उमेश द्वारा 25 हज़ार रिश्वत लेते बैंक में उसके रुम में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!