HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा

लोकायुक्त ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा

शिवपुरी/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले (Shivpuri District) में लोकायुक्त (Lokayukt Police) ने कार्यवाही करते हुए एक पटवारी को रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार (Arrest) किया है। आरोप है कि पटवारी यह रिश्वत भाइयों के बीच जमीन बंटवारे के लिए मांगी थी। यह पूरी कार्रवाई ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई है। इस कार्यवाही के बाद हलके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,आज सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर (Gwalior Lokayukt Police) की टीम ने शिवपुरी जिले के रन्नौद कस्बे में पटवारी अवधेश शर्मा को तीन हज़ार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उक्त पटवारी दो भाइयों से जमीन के बंटवारे को लेकर सीमांकन के बदले 10 हज़ार की मांग कर रहा था जिस बात की शिकायत फरियादी द्वारा लोकायुक्त ग्वालियर से की गई थी। शिवपुरी के इंदार थाना क्षेत्र के खतौरा निवासी हरनाम सिंह ने कृषि भूमि का बंटवारा करने के लिये आवेदन दिया। इस पर से पटवारी अवधेश शर्मा ने उससे 10 हजार रूपये रिश्वत के मांगे। इतना ही नहीं हरनाम ने पटवारी अवधेश शर्मा को 7 हज़ार रूपये पूर्व में ही दे दिये थे। आज शेष तीन हजार रूपये हरनाम ने पटवारी अवधेश शर्मा को देना थे। हरनाम ने आज पटवारी के कार्यालय तहसील रन्नौद में जैसे ही तीन हजार रूपये पटवारी को दिये वैसे ही पास ही खडी लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथो दबोच लिया। लोकायुक्त ग्वालियर की टीम द्वारा पटवारी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!