HomeBreaking Newsदिनदहाड़े हेड कांस्टेबल की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या,महिला समेत 2 गिरफ्तार

दिनदहाड़े हेड कांस्टेबल की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या,महिला समेत 2 गिरफ्तार

अलीगढ़/उत्तरप्रदेश।

उत्तर प्रदेश में खौफनाक मामला सामने आया है। जमीन विवाद में सगे भाई और भतीजों ने मिलकर अपने ही भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक सिपाही पुलिस में हेड कास्टेबल के पद पर तैनात था। दरअसल,यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) जिले में खौफनाक मामला सामने आया है। जमीन विवाद में सगे भाई और भतीजों ने मिलकर अपने ही भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी।मृतक दिल्ली पुलिस में हेड कास्टेबल के पद पर तैनात था। इस घटना के बाद पुलिस ने सोमवार को एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। उधर,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

हेड कांस्टेबल अमरपाल सिंह

प्राप्त जानकारी के अनुसार,रविवार को पिसावा क्षेत्र के गांव डेटा खुर्द निवासी (50) वर्षीय अमरपाल सिंह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। वे परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे थे। गांव में खेतीबाड़ी के चलते आना-जाना रहता था। अमरपाल के हिस्से में करीब 27 बीघा जमीन थी। कुछ जमीन उन्होंने खरीद भी ली थी जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों महावीर व नेपाल सिंह से अमरपाल का विवाद चल रहा था।
इसी विवाद के निपटारे के लिए रविवार को राजस्व टीम गांव में पहुंची और खेत की पैमाइश कर चली गई। दोपहर बाद अमरपाल सिंह बाइक से गांव से दिल्ली जा रहे थे। गांव के जंगल में भाई व भतीजे ने मिलकर उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया और पीट-पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमरपाल तीन बच्चों के पिता थे और सात भाई-बहनों में चौथे नंबर के थे।
मृतक अमरपाल सिंह की पत्नी आशा देवी ने जेठ महावीर सिंह, उनके बेटे अजय, राहुल, कुलदीप, चंद्रपाल व पत्नी किताबो देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इनका कहना

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शुभम पटेल ने जानकारी देते हुए कहा पिसावा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!