बता दें कि साढ़े चार वर्ष पहले पुलिस को चकमा देकर भागे एक लाख रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एसओजी टीम की मदद से हर्रैया पुलिस को यह कामयाबी मिली। एसपी हेमराज मीना ने पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे विशेषसरगंज हर्रैया मार्ग पर ग्राम नदायें के पास से अभियुक्त कमलेश मांझी निवासी कौशल्या घाट थाना रामजन्मभूमि जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया।
बस्ती/उत्तरप्रदेश।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका एक लाख का इनामी बदमाश कमलेश माझी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 2016 में पुलिस एनकाउंटर में इस के एक साथी को पुलिस ने मार गिराया था। कमलेश माझी के पैर में गोली लगी थी, जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पिछले चार सालों से पुलिस को इस की तलाश थी। कमलेश माझी मूल रूप से अयोध्या जनपद के कौशल्याघाट का निवासी है। 27 अप्रैल 2016 को पुलिस को सूचना मिली की बदमाशों का गैंग अयोध्या के आहूजा भट्ठा मालिक से लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते समय मुठभेड़ हो गई यह गैंग कई लूट और हत्या की घटना को अंजाम दे चुका था।
मुठभेड़ में गैंग के हिस्ट्रीशीटर रामकुमार यादव को मार गिराया था। पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश, धर्मेन्द्र कुमार, कमलेश व राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बदमाशों की फायरिंग में दरोगा आदित्य यादव के भी पैर में गोली लगी थी। इस दौरान बदमाश कमलेश माझी के पैर में गोली लगी थी, जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस को चकमा देकर 30 अप्रैल 2016 को कमलेश माझी जिला अस्पताल से फरार हो गया था। तब से पुलिस को उस की तलाश थी उस के ऊपर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने शातिर बदमाश कमलेश माझी को हर्रैया के विशेषरगंज मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उसके पास से दो डबल बैरल बंदूक,एक पिस्टल, बाइक, आठ कारतूस, एक चोरी की बाइक बरामद किया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
सर्विलांस सेल प्रभारी जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक श्याम मोहन तिवारी, उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता, उप निरीक्षक सुरेश यादव, उप निरीक्षक रामा प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक अंशुमान सिंह के अलावा एसओजी टीम के बुद्धेश, दिलीप कुमार, राम सुरेश, आदित्य पांडेय, अजय कुमार यादव, सर्विलांस सेल के जयहिंद यादव जनार्दन प्रजापति जितेंद्र यादव भी शामिल रहे।
