HomeBreaking Newsहाथरस कांड की जांच कर रहे DIG चंद्र प्रकाश की पत्नी फाँसी...

हाथरस कांड की जांच कर रहे DIG चंद्र प्रकाश की पत्नी फाँसी के फंदे पर झूली,नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

बता दें कि डीआईजी उन्नाव में तैनात हैं। इसके अलावा हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली इलाके की दलित युवती की सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी में चंद्र प्रकाश बतौर सदस्य हैं।

लखनऊ/उत्तरप्रदेश।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने शनिवार को आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में डीआईजी की 36 वर्षीय पत्नी पुष्पा प्रकाश ने सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास फांसी लगा ली। आनन-फानन कुछ लोगों की मदद से लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुष्पा प्रकाश ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। न ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस मामले में अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हो रहे हैं। पुलिस का बस इतना कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
उन्नाव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात डीआईजी चंद्र प्रकाश हाथरस कांड (Hathras Case) की जांच कर रही एसआईटी टीम का हिस्सा है। हाथरस में कथित तौर पर दलित युवती की सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

DIG चंद्रप्रकाश
Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!