HomeBreaking Newsकलयुग के महिषासुर:तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

कलयुग के महिषासुर:तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि सेवानगर इलाके में रहने वाले वसीम खान नामक युवक ने तीन वर्ष की बच्ची के साथ माता के मंदिर के पास दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मंदिर पर खेल रही मासूम को अपनी बातों में उलझाया ओर फिर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है। आरोपी पर पहले से ही दो अपराध दर्ज, जिसे पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

जहाँ एक ओर माता के नवरात्रों में लोग कन्याओं का पूजन कर रहें हैं वहीं दूसरी ओर समाज में कुछ दरिंदे इन मासूमों को अपनी हवस का शिकार बनाने से नही चूक रहें हैं। प्रदेश में भी रेप की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही लेकिन जब यह वारदात किसी छोटी बच्ची के साथ हों तो यह बहिशियाना हरकत शर्मसार कर देने वाली बन जाती हैं ग्वालियर में एक ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें केवल तीन साल की मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले एक ऑटो चालक ने दुष्कर्म कर दिया। घटना उपनगर ग्वालियर के सेवानगर इलाके की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लेकिन सबाल उठता है कि कब इस तरह की दुर्दान्त और शर्मसार कर देने वाली घटनाओं पर रोक लगेगी।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र की है रात को जब मोहल्ले में लगे देवी पंडाल में बच्ची के माता-पिता आरती में शामिल होने गए थे तभी आरोपी ने बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपनी ऑटो में बुला लिया और वही उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर प्रकरण कायम कर आरोपी की खोजबीन शुरु की और आरोपी ऑटो चालक युवक वसीम खान को गिरफ्तार भी कर लिया है जो इसी मोहल्ले का रहने वाला है। घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है,और मोहल्ले में तनाव देखा जा रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!