HomeBreaking Newsजंगलराज:जातिगत हिंसा के चलते,गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूँजा चंबल,शहर में दशहत...

जंगलराज:जातिगत हिंसा के चलते,गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूँजा चंबल,शहर में दशहत का माहौल

ये कैसा कोरोना कर्फ्यू जहां सरेआम हो रही फायरिंग
इन दिनों शहर में कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। आम आदमी को निकलने पर पुलिस पूछताछ करती है और उपद्रवी तत्व पुलिस के सामने फायरिंग करते निकल गए लेकिन पुलिस की हिम्मत नहीं जुटा सकी कि उपद्रवियों को पकड़ सके। फायरिंग के बाद वन खंडी रोड पर कई जगह बड़ी मात्रा में चले हुए कारतूस पड़े मिले हैं।


मुरैना/मध्यप्रदेश।

कोरोना कर्फ्यू में जहाँ एक ओर आमजन पर सख्ती की जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर चंबल में गुंडे बदमाश बेखौफ होकर फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े फायरिंग करते हुए नज़र आ रहें हैं। क्या शासन और क्या प्रशासन?? किसी का भी खौफ इनके अंदर नज़र नही आ रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे शहर में जंगलराज चल रहा है। दरअसल,शहर में आज फिर बाइक सवार आधा सैकड़ा लोगों ने बंदूक, कट्टा व पिस्टल से दिन दहाड़े फायरिंग कर उपद्रव मचाया। करीब एक किमी के एरिया में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोली लगने से दवा लेने जा रही एक महिला घायल हो गई। वहीं वनखंडी रोड पर खड़ी तीन बस और एक कार के गोली मारकर कांच फोड़ दिए और घर के बाहर रखी बाइकों की तोडफ़ोड़ की। शहर कोतवाली पुलिस की निष्क्रीयता के चलते शहर में गुंडे सक्रिय हैं। शहर में दशहत का माहौल है। उपद्रवियों ने जिस तरह से फायरिंग की,अगर कोरोना कर्फ्यू नहीं होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी।

क्या है पूरा मामला,पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते जातिगत हिंसा पनपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार,इससे पहले सोशल मीडया पर गुर्जर समाज के लोगों द्वारा क्षत्रिय समाज की महिलाओं के विषय में अश्लील पोस्ट डाले गए थे। थाना कोतवाली पुलिस चाहती, तो तभी मामले को गंभीरता से लेते हुए गुर्जर समाज के कमेंट करने वाले लोगों को पकड़ लेती और उनके खिलाफ कार्रवाई कर देती। लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया केवल आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करके खानापूर्ति कर दी। उसके दूसरे दिन शुक्रवार को इस घटना से आक्रोशित क्षत्रिय समाज के लोगों ने बदला लेने की नियत से गुर्जर समाज के एक लड़के को पकड़ कर सरेआम लाठी-डंडों से पीटा और उसकी बाइक को पत्थरों से तोड़कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। लगातार तीसरे दिन आज यह घटना फिर घटी है। जिसमें गुर्जर समाज के लोगों ने इस घटना को सरेआम अंजाम दिया।
जिस जगह घटना को अंजाम दिया गया था वहां से चंद दूरी पर ही कोतवाली थाना हैं। अज्ञात लड़के लगातार आधे घण्टे तक फायरिंग करते रहे और वाहनों के शीशे तोड़ते रहे, लेकिन कोतवाली थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बाइक पर सवार लोग फायरिंग करके भाग चुके थे।

कोरोना कर्फ्यू नहीं होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस घटना में कई लोगों की जान जा सकती थी। कर्फ्यू के कारण अधिकांश लोग घरों के अन्दर थे इसलिए लोगों की जान बच गई। केवल सुनीता शर्मा पत्नी प्रदीप शर्मा उम्र 30 वर्ष की बाजार से दवाई लेकर घर लौट रही थी कि तभी लड़कों ने बाइक पर आकर तोड़फोड़ व फायरिंग की जिसके वह डर के मारे सड़क किनारे नीम के पेड़ नीचे छिप गई। उसी दौरान एक गोली पहले दीवार में बने शटर में लगी, उसके बाद में छिटककर महिला के सिर में लग गयी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उसके साथ एक अन्य महिला तो फायरिंग को देखकर बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसको बाद में पानी के छींटे मारे, तब होश में आई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि वनखण्डी रोड पर फायरिंग को अंजाम दिया गया था।
जहां बदमाशों ने ना केवल नियम का उल्लंघन करते हुए भीड़ इकट्ठा की बल्कि सकड़ों पर बाइकों पर निकल पड़े इन लोगों ने राहगीरों के साथ मारपीट की साथ ही घरों पर पथराव करते हुए गोलियां चलाकर आतंक फैलाया
वहां पुलिस मौजूद थी लेकिन पुलिस ने रोकने की कोई कोशिश नहीं की। कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस के कुछ सिपाही वहां मौजूद थे,जो कि लड़कों के तेवर देखकर डर गए और छिप गए थे।

इनका कहना

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे का कहना है कि हमने अभी तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारियां की है। जिसमें से पांच लोगों को शुक्रवार को पकड़ा था और चार लोगों को आज पकड़ा है। वहीं एएसपी नेे कहा कि अभी और गिरफ्तारियों के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही हैं। मामले में किसी को भी नहीं बक्शा जाएगा।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!