HomeBreaking Newsआक्सीजन फ्लो मीटर की कालाबाजारी करते कांग्रेस नेता रंगे हाथों गिरफ्तार,TI ने...

आक्सीजन फ्लो मीटर की कालाबाजारी करते कांग्रेस नेता रंगे हाथों गिरफ्तार,TI ने ग्राहक बनके दबोचा

बता दें कि राजेंद्र नगर TI अमृता सोलंकी ने बताया कि एक शिकायत मेरे पास रात में आई थी। पता चला था कि यतींद्र वर्मा नाम का व्यक्ति अधिक दाम में ऑक्सी फ्लो मीटर उपलब्ध करवा रहा है। कोरोना संक्रमण काल के चलते ऑक्सीजन की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ रही है। ऐसे में लोग जैसे-तैसे ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था तो कर ले रहे हैं, लेकिन उसमें लगने वाले ऑक्सी फ्लो मीटर के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। इसी का फायदा उठाकर लोग इसकी जमकर कालाबाजारी कर रहे हैं। ये लोग तीन से चार गुना तक वसूल रहे हैं।


इंदौर/मध्यप्रदेश।

इंदौर के राजेंद्रनगर थाना पुलिस ने आक्सीजन फ्लो मीटर की कालाबाजारी के आरोप में कांग्रेस नेता यतींद्र वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपित 300 से 400 रुपये में मिलने वाले मीटर का 7 हजार रुपये में सौदा कर रहा था। उसके पास से दो ऑक्सी फ्लो मीटर भी बरामद किए हैं। कालाबाजारी को उजागर करने के लिए राजेंद्र नगर TI ने खुद मोर्चा संभाला। रात 10 बजे पीड़ित परिवार का सदस्य बनकर व्यक्ति को कॉल किया। करीब दो घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम के बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस द्वारा मामले में उससे पूछताछ की जा रही है कि वह यह कहां से लेकर आ रहा था।

क्या है पूरा मामला

कांग्रेस नेता यतींद्र वर्मा

टीआइ अमृता सोलंकी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि नंदानगर निवासी जतिन पुत्र नंदलाल वर्मा आक्सीजन फ्लो मीटर तय दामों से अधिक कीमत पर बेच रहा है। टीआइ ने सहेली के मोबाइल से से जतिन वर्मा से बात की और फ्लो मीटर का पूछा। टीआइ ने कहा मुझे राजू भैया ने नंबर दिया था। मेरी मम्मी गंभीर अवस्था में घर पर है। उन्हें आक्सीजन फ्लो मीटर की जरूरत है। जतिन ने सात हजार रुपये दाम बताए और कहा तीन पुलिया स्थित कार्तिक मैडम पर आना पड़ेगा। टीआइ खुद खरीदार बन पहुंची और आरोपित को रंगे हाथों पकड़ लिया

राजेंद्र नगर टीआई अमृता सोलंकी और यतींद्र वर्मा के बीच हुई बातचीत

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!