HomeBreaking Newsपुलिस ने दिखाई सख्ती:व्यापारी की गिरेबां पकड़ दुकान से निकालकर जड़े थप्पड़,34...

पुलिस ने दिखाई सख्ती:व्यापारी की गिरेबां पकड़ दुकान से निकालकर जड़े थप्पड़,34 को ले गए थाने

बता दें कि सेंवढ़ा से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह की ताजकुमारी मार्केट होने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है। पुलिस का कहना है,कोरोना कर्फ्यू तोड़े जाने और दुकान खोलकर ग्राहकों को बुलाए जाने पर संक्रमण फैलता। शासन की ओर से बाजार बंद रखने के आदेश हैं। ऐसे में सुबह 4 बजे से मार्केट को खोला जा रहा था।

दतिया/मध्यप्रदेश।

दतिया में कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से पालन कराए जाने की हिदायत प्रशासन द्वारा दी जा चुकी है। कोविड काल में चलते व्यापारियों का धंधा चौपट हो रहा है। वहीं, पुलिस को लॉकडाउन पालन कराने का टेंशन है। व्यापारी भी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यहां के ताजकुमारी मार्केट में सुबह 4 बजे ही दुकान खोल रहे हैं। पुलिस पहुंची तो सभी भागने लगे। पुलिसकर्मी ने एक दुकानदार को गिरेबां पकड़कर बाहर निकाला और थप्पड़ जड़ दिए। पुलिस ने ऐसे 34 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मामला शनिवार सुबह का है। कोराेना कर्फ्यू तोड़ते हुए ताजकुमारी मार्केट के व्यापारी सुबह चार से छह बजे तक मार्केट खोलने लगे। इस दौरान सहालग की खरीदी के लिए ग्राहक बुलाए जाने लगे। जब इसकी सूचना पुलिस को लगी, तो पुलिस पहुंच गई। कुछ व्यापारी अपनी शटरों को खोलकर साफ सफाई कर रहे थे, तो कोई पूजा के आले में बैठी लक्ष्मी जी की प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर अच्छी बिक्री की कामना कर रहे थे।
पुलिस को देख व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी शटर गिराकर भागे,तो कुछ पूजा अधूरी छोड़कर निकल गए। पुलिस ने एक तरफ से व्यापारियों को डंडे मारना शुरू किए। मार्केट से 34 व्यापारी पकड़े गए। कार्रवाई को देख व्यापारियों में भगदड़ मच गई। व्यापारियों ने हवालात में गलती मानी। भविष्य में कोराेना कर्फ्यू न तोड़ने की शपथ भी ली।

पुलिस ने 34 व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

इनका कहना

कोतवाली थाना प्रभारी धनेंद्र सिंह का कहना है, सेंवढ़ा विधायक धनश्याम सिंह की मार्केट सुबह चार बजे खुली रही है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कई दुकानदारों को पकड़ा गया है। दुकानदारों को समझाइश दी गई है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!