HomeBreaking Newsपंडोखर में कंजर डेरे पर पुलिस-प्रशासन की सयुंक्त दबिश,8 लाख से अधिक...

पंडोखर में कंजर डेरे पर पुलिस-प्रशासन की सयुंक्त दबिश,8 लाख से अधिक की कच्ची शराब,माल जब्त

दतिया/मध्यप्रदेश।

दतिया जिले के भाण्डेर में स्थित पण्डोखर क्षेत्र में आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त छापेमार कार्यवाही में कच्ची शराब का जखीरा बरामद हुआ है और प्रशासन ने 8 लाख से अधिक कीमत की देशी मदिरा कच्चा माल और भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किये है। आबकारी विभाग ने फरार आरोपियों के खिलाफ़ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।

क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध आबकारी विभाग जिला दतिया द्वारा मंगलवार को अवैध मदिरा अड्डों पर छापेमार कार्रवाई की गई। कलेक्टर संजय कुमार के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक अमन राठौड़ के सहयोग से तथा निधि जैन, जिला आबकारी अधिकारी दतिया के नेतृत्व में आबकारी वृत्त भाण्डेर में स्थित पण्डोखर कंजर डेरा में आबकारी एवं पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से दबिश दी गई।
दबिश के दौरान मौके से 11,700 कि.ग्रा. गुड़ लाहन एवं 690 लीटर हाथ भट्टी शराब,अवैध मदिरा बनाने एवं संग्रहित किये जाने का सामान एवं 02 मोटरसायकिल जब्त की गई । जिसमें आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 04 प्रकरण एवं आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत 04 प्रकरण इस प्रकार कुल 08 प्रकरण कायम किये गये।
प्रशासन एवं पुलिस बल को देखकर अड्डे से आरोपी फरार हो गए। उक्त प्रकरणों में कुल जब्त शराब, अवैध मदिरा बनाने एवं संग्रहित किये जाने का सामान एवं वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 8,14,000 रूपये है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

दबिश के दौरान मौके पर जप्त अवैध शराब व सामग्री

उक्त कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन, एसडीओपी मोहित कुमार यादव,सहायक जिला आबकारी अधिकारी के एल भगोरा़ एवं आबकारी उपनिरीक्षक टीआर वर्मा ,आबकारी मुख्य आरक्षक शारदा प्रसाद तिवारी एवं आबकारी आरक्षक संजय शर्मा, प्रताप सिंह जाटव, रवि विसारिया, विकास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!