HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने पुलिस SDOP के रीडर कार्यवाहक ASI को 30 हजार की...

लोकायुक्त ने पुलिस SDOP के रीडर कार्यवाहक ASI को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

बता दें कि जबलपुर लोकायुक्त की उक्त कार्रवाई ने जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को फिर सुर्खियों में ला दिया है। कुछ महीने पहले ही एक फर्जी प्रकरण बनाए जाने के मामले में जिले के आमगांवबड़ा चौकी प्रभारी को निलंबित करने की कार्रवाई हो चुकी है।

नरसिंहपुर/जबलपुर/मप्र।

मध्यप्रदेश के गाडरवारा जिला नरसिंहपुर स्थित एसडीओपी कार्यालय में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एसडीओपी के रीडर कार्यवाहक एएसआइ संजय दीक्षित को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
बुधवार की दोपहर हुई इस कार्रवाई से एसडीओपी कार्यालय में हड़कंप मच गया। रीडर द्वारा एक शिकायत के निराकरण के बदले उक्त रिश्वत ले रहा था।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि ग्राम मगरधा जिला नरसिंहपुर निवासी मेरसिंह की बहू पुष्पा लोरिया बीमार रहती थी। जिनका इलाज कराया जा रहा था। इस दौरान पुष्पा की उपचार के दौरान मौत हो गई।मेरसिंह की बहू ने मृत्यु के पहले एसडीओपी कार्यालय गाडरवारा में दहेज प्रताडऩा की एक शिकायत की थी।जिसकी एसडीओपी कार्यालय द्वारा जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मेरसिंह को एसडीओपी कार्यालय बुलाया गया।

जहां पर एसडीओपी के रीडर संजय दीक्षित ने मेरसिंह ने शिकायत का निराकरण करने के लिए 65 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। मेरसिंह ने इस बात की शिकायत जबलपुर पहुंचकर लोकायुक्त कार्यालय में एसपी संजय साहू से की इसके बाद आज मेरसिंह गाडरवारा स्थित एसडीओपी कार्यालय पहुंचा। जहां पर रीडर संजय दीक्षित को रिश्वत की पहली किश्त 30 हजार रुपए दी, तभी लोकायुक्त टीम के डीएसपी दिलीप झरवड़े, इंस्पेक्टर स्वप्रिल दास सहित अन्य अधिकारियों ने दबिश देकर रीडर संजय दीक्षित को रंगे हाथ पकड़ लिया।

मामलों को रफादफा करने का खेल थानों–चौकियों में चल रहा है

लोकायुक्त की इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मामलों को रफादफा करने का यह खेल किस तरह थाना-चौकियों के अलावा अनुभाग स्तर के कार्यालयो तक चल रहा है। जिसमें अधिकारियों के मातहत रिश्वत की आड़ में तय कर रहे हैं कि किस प्रकरण का भविष्य क्या होगा।

इनका कहना

जबलपुर लोकायुक्त के डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि रीडर संजय से रिश्वत में ली गई 30 हजार की रकम जिसमें 500-500 के नोट थे वह बरामद कर लिए गए हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!