-
बता दें कि एसएसपी राहुल कुमार व्यवहार कुशल और मृदुभाषी थे। उन्होंने यहां रहते हुए हर पीड़ित की मदद की। तथा सर्विलांस की उन्हें अच्छी जानकारी थी। तमाम जटिल से जटिल केस उन्होंने निपटाए। उच्च अधिकारी उनसे सर्विलांस के मामले में मदद लेते थे। हाल ही में देहात कोतवाली के शराबकांड के खुलासे का श्रेय भी राहुल के ही नाम रहा। इस कांड ने पूरे अलीगढ मंडल में हलचल मचा दी थी।
-
बता दें कि बीते मार्च माह में एटा पुलिस ने एक ग्रेजुएट ढाबा संचालक को न्याय दिलाकर SP क्राइम राहुल कुमार चर्चा में आए थे। दरअसल, पुलिस ने ढाबा संचालक समेत 10 लोगों को फर्जी मुठभेढ़ में जेल भेज दिया था। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई तो जांच हुई। जांच में मामला फर्जी पाया गया था।
एटा/उत्तरप्रदेश।
उत्तरप्रदेश में कोरोना का कहर अधिकारियों पर जारी है।बरेली के एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी के बाद अब एटा के एसपी क्राइम राहुल कुमार की कोरोना ने जान ले ली।
एटा के एएसपी क्राइम राहुल कुमार की कोरोना से मौत हो गई। वे 45 वर्ष के थे। चार दिन पूर्व पाजिटिव आने पर सरकारी आवास पर ही होम आइसोलेट हो गए थे।
हालांकि मंगलवार तक उन्हें कोई विशेष समस्या नहीं थी और न ही उन्हें अस्पताल जाने की जरूरत ही महसूस हुई। बुधवार सुबह के समय आवास पर ही व्यायाम कर रहे थे। इसके बाद अचानक से उन्हें घबराहट हुई और गिर पड़े। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एएसपी राहुल कुमार मूल रूप से इलाहबाद के रहने वाले थे। पिछले सप्ताह भाई की कोरोना से मौत हो गई थी उस समय अपने घर गए थे। यहां आकर कुछ तबियत खराब हुई तो जांच कराई जिसमें पाजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चों को दिल्ली भेज दिया और खुद आइसोलेट हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कल रात तक खुद को ठीक महसूस कर रहे थे। बुधवार सुबह उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई तो अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। सरकारी आवास पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले आए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर परिवार को जब सूचना मिली तो इलाहबाद और दिल्ली से परिवार के सदस्य एटा के लिए रवाना हो गए। एसएसपी उदय शंकर सिंह, जिलाधिकारी डा. विभा चहल समेत जिले भर के आला अफसर जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में तमाम पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा है। परिवार का इंतजार हो रहा है। एएसपी ने अपने पीछे दो बच्चों और पत्नी को विलखते हुए छोड़ा है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस परिवार के लिए यह बेहद दुख की घड़ी है। एएसपी के निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है।
राहुल कुमार 2001 बैच के पीपीएस अधिकारी थे
"ए मेरी ज़मीं अफसोस नहीं जो तेरे लिए सौ दर्द सहे, महफूज रहे तेरी आन सदा चाहे जान मेरी ये रहे न रहे"
आज हमने एसपी क्राइम एटा श्री राहुल कुमार को हमेशा के लिए खो दिया, एक ऐसा दिया बुझ गया जो हमेशा मानसिक अशक्त लोगों के जीवन में उजाला करने में प्रयासरत था।
Rest in peace sir 💐💐😔 pic.twitter.com/uSHSpvz3Ao
— Etah Police (@Etahpolice) May 5, 2021
राहुल कुमार 2001 बैच के पीपीएस अधिकारी थे और एटा में पिछले करीब एक साल से एएसपी क्राइम के पद पर ही तैनात थे। इससे पहले भी पंचायत चुनाव में संक्रमित होने के बाद जिले के एक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार भदोरिया की भी मौत हो गई थी
मृतक एएसपी क्राइम राहुल कुमार बहुत ही अच्छे अधिकारी थे। वे जनता में भी बहुत लोकप्रिय थे, क्योंकि जब भी कोई भी फरियादी उनके पास आता था तो उनको संतुष्ट करने के बाद ही भेजते थे। इतना ही नहीं राहुल कुमार की पुलसिंग भी बहुत अच्छी थी। वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी हमेशा खुश रखते थे और कभी भी किसी भी तरह की परेशानी होने पर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते थे।
