HomeBreaking Newsविनम्र श्रद्धांजलि:थाना प्रभारी रामचंद्र की सड़क हादसे में मौत

विनम्र श्रद्धांजलि:थाना प्रभारी रामचंद्र की सड़क हादसे में मौत

उज्जैन/मध्यप्रदेश…..

इंदौर से उज्जैन जा रहे टीआई रामचंद्र कोहली की दुर्घटना में मौत हो गई। वे पत्नी के साथ राखी मनाकर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुईं थीं। वे उज्जैन जिले के महिदपुर स्थित राघवी थाना प्रभारी थे।

क्या है पूरा मामला……..

मिली जानकारी के मुताबिक उज्जैन जिले के राघवी थाना प्रभारी रामचंद्र कोहली का 4 दिन पहले राऊ से उज्जैन आते वक्त एक्सीडेंट हो गया था। वे राखी का त्यौहार मनाकर पत्नी के साथ लौट रहे थे तभी इंदौर उज्जैन रोड़ पर अरबिंदो के कुछ आगे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। इससे उन्हें गंभीर चोट आई थी। इलाज के लिए इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी को मामूली चोंट आई थी।

पुलिसकर्मियों में शोक की लहर……..

उज्जैन राघवी थाने में पदस्थ टीआई रामचंद्र कोहली की मृत्यु की खबर पुलिस अधिकारियों को मिली तो शोक की लहर व्याप्त हो गई। बता दे कि कोहली उज्जैन जिले के महिदपुर स्थित राघवी थाने में पदस्थ थे। बताया जाता है कि थाना प्रभारी राऊ किसी विभाग काम से गए और ये हादसा हो गया था।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!