HomeBreaking Newsविनम्र श्रद्धांजलि:लंबी बीमारी के चलते पुलिस SDOP उमेश तोमर का दिल्ली में...

विनम्र श्रद्धांजलि:लंबी बीमारी के चलते पुलिस SDOP उमेश तोमर का दिल्ली में निधन

बता दें कि अपने कार्यकाल में SDOP तोमर ने डबरा शहर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे को चालू करवाने सहित अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया। इसके साथ ही लॉ और आर्डर मेंटेन करने के लिए भी कई अभियान चलाए थे।

डबरा/ग्वालियर/मप्र।

अपनी कार्यकुशलता से आम नागरिकों के दिलों में जगह बनाने वाले कुशल व्यतित्व के धनी डबरा (dabra) के एसडीओपी उमेश तोमर (SDOP) का आज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Gangaram Hospital) में सुबह निधन हो गया। लंबी बीमारी के चलते तोमर पिछले कुछ दिन से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि तोमर फेफड़ों की बीमारी (lung disease) के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। जिसके बाद सुबह उनका निधन हो गया।

अपनी कार्यकुशलता के लिए याद किये जाएंगे

एसडीओपी तोमर ने अपने कार्यकाल के दौरान लूट, डकैती, अपहरण जैसी वारदातों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगा दिया था। इसके साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर सजग रहने वाले तोमर की कार्यकुशलता से मनचलों में खौफ साफ नजर आता था। बेदाग और दबंग छवि वाले तोमर का कार्यकाल न केवल सफलता बल्कि उनकी कार्यकुशलता,मृदुभाषी व्यक्तित्व,जनसुनवाई, लोकप्रियता,जीवटता के लिए डबरा के लोगों द्वारा हमेशा याद किया जाएगा।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!