HomeBreaking Newsनरसिंहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा,तीन यात्रियों की मौत,18 घायल

नरसिंहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा,तीन यात्रियों की मौत,18 घायल

नरसिंहपुर/मध्यप्रदेश।

नरसिंहपुर में अनियंत्रित होकर एक प्राइवेट यात्री बस डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई खचाखच भरी बस पलटने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई हैं।जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना नरसिंहपुर जिले के करेली में गुरुवार की रात हुई सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग लोग घायल हो गए।

मृतकों के नाम कार्तिक गुर्जर (16), पहलवान सराठे (60) और उदयराम ठाकुर (55) हैं। ये तीनों बांसखेड़ा थाना सांईखेड़ा जिला नरसिंहपुर के निवासी हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना लिंगा बाइपास के पास हुई,दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल भेजा।

क्या है पूरा मामला

दुर्घटनाग्रस्त बस डिवाइडर पर चढ़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पारुल ट्रेवल की 35 सीटर यात्री बस क्रमांक एमपी 17 पी 0286 बांसखेड़ा से वैवाहिक कार्यक्रम में जिले के सतधारा ले जाई गई थी। जहां से बस में सवार होकर सभी वापस बांसखेड़ा लौट रहे थे कि करेली लिंगा बाईपास प्रिंस ढाबा के पास बस के चालक ने बस को उल्टी दिशा में दौड़ा दी। बस आगे जाकर डिवाइडर पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर बस पलट गई।

बस में लगभग 35 लोग सवार थे। बस जैसे ही पलटी तो मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। इसी दौरान करेली थाना को भी सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस के बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेली भेजा। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है ।

आसपास के थानों का बल भी पहुंचा सहायता के लिए

नरसिंहपुर थाना प्रभारी गौरव चाटे और पुलिस वालों का मानवीय चेहरा सामने आया है। मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायलों को सही समय पर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस द्वारा भर्ती कराए गए 8 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्‍हें नरसिंहपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

वीडियो देखें

 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!