HomeBreaking Newsतीन दिन से लापता युवक का शव सागरताल में मिला,जाँच में जुटी...

तीन दिन से लापता युवक का शव सागरताल में मिला,जाँच में जुटी पुलिस

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मौत का ताल बन चुका सागरताल में आये दिन आत्महत्याओं के सिलसिले जारी है। अबकी बार सागरताल में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। तभी किसी ने घटना की जानकारी बहोड़ापुर पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बहोड़ापुर पुलिस ने सागर ताल में मिले शव को निकालने का काम शुरू कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सागरताल में मिला शव राजा कुशवाह निवासी विनय नगर सेक्टर 4 का है। जिसकी गुमशुदगी 5 सितंबर को बहोड़ापुर थाने में थी आज उसका शव पानी मे उतराता हुआ मिला है।पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इनका कहना

विनयनगर निवासी राजा का शव सागरताल में मिला है। 5 तारीख की गुमशुदगी है बताया गया है कि वह किसी बीमारी से परेशान था जांच पड़ताल की जा रही है।

–प्रशांत यादव,बहोड़ापुर थाना प्रभारी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!