HomeBreaking Newsथाने में फायरिंगःसब इंस्पेक्टर (SI) ने थाना प्रभारी (TI) को गोली मारी,हालत...

थाने में फायरिंगःसब इंस्पेक्टर (SI) ने थाना प्रभारी (TI) को गोली मारी,हालत गंभीर

बता दें कि एसआई बृजराज (बीआर) सिंह अभी सिविल लाइन थाने में टीआई शर्मा के अधीनस्‍थ थे। वहीं पर पदस्‍थ थे। उन्‍हें सात दिन पहले पुलिस लाइन अटैच किया गया था। बताया जाता है कि सीनियर पद पर होते हुए भी वे नशा करते थे। उनके खिलाफ नशाखोरी के चलते कुछ विभागीय जांचें चल रही थीं। इसके चलते वे इसी पद पर रह गए। इसके चलते उनका प्रमोशन नहीं हो सका। यही बात उन्हें खटक रही थी। जूनियर का आदेश मानना उन्हें गंवारा नहीं था।


रीवा/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा को गोली मार दी गई। गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके मातहत कर्मचारी उप निरीक्षक बीआर सिंह ने मारी। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आनन फानन में थाना प्रभारी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

घटना सिविल लाइन थाने में गुरुवार दोपहर ढाई बजे की है। उस वक्त थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद था। फायरिंग की इस घटना के बाद एसपी विवेक सिंह भी मौके पर पहुंच गए। डीआईजी मिथिलेश शुक्ला भी उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे एसआई बीआर सिंह थाने पहुंचे। उस समय टीआई हितेंद्र शर्मा चेंबर में फाइलें देख रहे थे। बीआर सिंह ने टीआई के चेंबर में जाकर पूछा कि मुझे लाइन किसने भेजा। इस पर टीआई बोले- यह एसपी साहब की व्‍यवस्‍था है, उनसे पूछो तो बेहतर होगा। इसके बाद एसआई ने पिस्‍टल निकालकर फायर कर दिया। घटना के वक्त थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद था।

फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मियों ने टीआई को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, एसआई को चेंबर में ही बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। आरोपी एसआई ने अंदर से भी दो फायर किए हैं। फिलहाल ये साफ नहीं है कि उसने गोली खुद को मारी है या मिस फायर किया है।

इनका कहना

सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी का कहना है कि इंस्पेक्टर के बाएं कंधे में गोली धंसी है। उनकी हालत गंभीर है। पता चला है कि एसआई बीआर सिंह हमेशा हीन भावना से काम करते थे। वह सीनियर थे, लेकिन अपने कारनामों के चलते प्रमोशन नहीं ले पाए। ऐसे में जूनियर का आदेश मानना उन्हें अच्छा नहीं लगता था, इसीलिए आक्रोशित होकर घटना को अंजाम दिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!