बता दें कि मवेशी घुसने की घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। जिसे लेकर राजीनामे की कोशिश कराई गई। लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। बुधवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और दशहत का माहौल है और आशंका है कि कहीं यह जातिगत संघर्ष का रूप न ले लें। घटना के बाद आसपास के जिलों का भी फोर्स मौके पर भेजा गया है।
दतिया/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के दतिया में बुधवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेंड़ा गाँव में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है।
धान के खेत में मवेशी घुस जाने के विवाद पर बुधवार सुबह पाल और दांगी समाज के लोगों के बीच हुआ विवाद गोलीकांड में बदल गया। इस सामूहिक नरसंहार में पांच लोगों की मौत हो गई। जिनमें दांगी समाज के तीन और पाल समाज के दो लोगों की जान चली गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक ही परिवार के पिता-पुत्र और भाई शामिल हैं।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रेंडा (यह गांव दतिया से इंदरगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर है) में बुधवार सुबह प्रकाश दांगी का गांव के ही प्रीतम पाल से उसके धान के खेत में मवेशी घुस जाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग बंदूक और अन्य हथियार लेकर आमने सामने आ गए। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। करीब आधा घंटे से अधिक की गोलीबारी में पूरा गांव गोलियाें की आवाज से गूंज उठा।
इन लोगों की हुई मौत

इस गोलीकांड में प्रकाश दांगी पुत्र भैयालाल, उसका पुत्र सुरेंद्र दांगी और भाई रामनरेश दांगी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष पाल समाज के दो लोगों में राजेंद्र पाल और राघवेंद्र पाल की मौत हुई है। घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों को भी उपचार के लिए वाहन से अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इनका कहना
एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा;! पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। गाँव में पुलिस बल तैनात है। जो भी इस घटना में शामिल थे, उनके घरों की तलाशी जारी है। जिसके बाद दोषियों की गिरफ़्तारी भी की जाएगी।
वीडियो देखें
