HomeBreaking Newsमध्यप्रदेश में भीषण हादसा,नर्मदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस,अबतक 13...

मध्यप्रदेश में भीषण हादसा,नर्मदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस,अबतक 13 शव निकाले

धार/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के धार में बड़ा हादसा हो गया। सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट के पास संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिर पड़ी। बस इंदौर से पुणे जा रही थी। महिलाओं – बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। धामनोद के खलघाट में बस टू-लेन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा में गिरी। यह पुल पुराना बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। ब्रिज से ओवरटेक करने में अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

बचाव कार्य करती प्रशासन की टीम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।
हादसा आगरा – मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलो धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में गिरी बस

सीएम ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह खरगोन-धार के बीच स्थित खलघाट में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लिया है। बस के खाई में गिर जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन को शीघ्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। बस को क्रेन की मदद से निकाल लिया गया है। यात्रियों के रेस्क्यू का काम जारी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!