बता दें कि यह सभी बाइक चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वहां जा रहे थे। रास्ते में मुरैना थाना इलाके में ट्रक से टकरा गई,जिसमें एसआई मनीष कुमार और सिपाही सुनील कुमार पवन कुमार और चालक दीपक की मौत हो गई। जबकि रामकुमार गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
मुरैना/अलीगढ़/मप्र/यूपी।
मध्यप्रदेश के मुरैना में भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें तीन यूपी के पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के थाना इगलास से पुलिस की टीम कार से किसी आरोपी को पकड़ने निकली थी।
उनकी गाड़ी डंपर में पीछे से घुस गई, जिसमें मौके पर ही तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक कॉन्स्टेबल और ड्राइवर को ग्वालियर रेफर किया गया। वहां ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिसकर्मी अलीगढ़ के इगलासा थाने से ग्वालियर एक केस के इन्वेस्टिगेशन के सिलसिले में जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्वालियर के जेएएच अस्पताल (Gwalior JAH Hospital) में भर्ती करवाया वही शवाें काे डेडहाउस भेज दिया गया है। एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में अलीगढ़ मृतकों के परिवार के प्रति सात्वना व्यक्त करती है।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,यूपी पुलिस की टीम एसआई मनीष सिंह के नेतृत्व में ग्वालियर जा रही थी। आगे मनीष बैठे हुए थे, जबकि पीछे की सीट पर हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, कॉन्स्टेबल पवन चाहर, कॉन्स्टेबल रामकुमार बैठे थे। गाड़ी को एक प्राइवेट ड्राइवर चला रहा था। रात साढ़े तीन बजे पुलिसकर्मी मुरैना पार करके बानमौर पहुंचे थे। उनकी कार के आगे एक डंपर चल रहा था।
अचानक डंपर के ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगाते ही कार पीछे से डंपर में जा घुसी। दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर मनीष चौधरी निवासी गाजियाबाद, हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार और कॉन्स्टेबल पवन चाहर निवासी आगरा की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर और सिपाही रामकुमार को ग्वालियर भेजा। जहां ड्राइवर की मौत हो गई। रामकुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इनका कहना
बानमौर थाना प्रभारी जोगेंद्र यादव ने कहा कि यूपी पुलिस की एक गाड़ी में ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे। मरने वालों में एक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक तथा आरक्षक शामिल हैं। एक आरक्षक का ग्वालियर में इलाज चल रहा है।
–एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए थाना इगलास से एक टीम रवाना हुई थी। आगरा से सटे मुरैना जिले में आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। दुख की इस घड़ी में अलीगढ़ पुलिस मृतकों के साथ खड़ी है।
