जयपुर/राजस्थान।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सीआरपीएफ के कमांडेट को उसकी पत्नी ने होटल में गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ा है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। CRPF कमांडेंट और उनकी प्रेमिका होटल के कमरे में निर्वस्त्र होकर सोते हुए मिले।
दरअसल,सीआरपीएफ अधिकारी को उसकी पत्नी ने रंगे हाथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। बीते महीने इस घटना में भाइयों के साथ पहुंच कर पत्नी ने पति और उसकी महिला मित्र जोधपुर में कार्यरत सरकारी टीचर की जमकर पिटाई कर दी। पत्नी ने होटल के कमरे में पहुंच कर दोनों के वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिए। वीडियो में दोनों आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। अब जयपुर के शास्त्री नगर थाने में महिला मित्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,पूरा मामला दस जून होटल राॅयल प्लाजा का है। अब सुर्खियों में आने की वजह यह है कि सीआरपीएफ कमांडेट के साथ पकड़ी गई प्रेमिका जोधपुर के सरकारी स्कूल में वरिष्ठ शिक्षिका है। उसने अब जयपुर के शास्त्री नगर पुलिस थाने में सीआरपीएफ कमांडेट की पत्नी व उसके भाइयों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।
शास्त्री नगर पुलिस थाने के एसएचओ दिलिप सोनी के अनुसार शिक्षिका ने रिपोर्ट दी कि वह अपने लिव इन रिलेशन पार्टनर के साथ होटल के कमरे में थी। पार्टनर की पत्नी और उसके भाईयों ने हंगामा कर दिया। पहले तो मास्टर चाबी से होटल के कमरे का दरवाजा खोला और उसके बाद निर्वस्त्र हालात में ही उनके वीडियो बनाते रहे। टीचर का आरोप है कि इन वीडियो को सोशल मीडिया पर जान बूझकर वायरल किया गया है। अब ये वीडियो उनके जानकारों, रिश्तेदारों समेत अन्य लोगों के पास पहुंच रहे हैं। जिस कारण बदनामी हो रही है।
अधिकारी की पत्नी कई दिनों पति की जासूसी कर रही थी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि सीआरपीएफ अफसर की पत्नी ने बताया कि वह काफी समय से पति का पीछा कर रही थी। उसे पति पर शक था। पति किसी से फोन पर घंटों बात करता था और जब भी वह पूछती तो काम का काॅल कहकर बात टाल देता था।
इस कारण कई बार उसे रंगे हाथों दबोचने की कोशिश की। पिछले महीने जब पता चला कि पति जयपुर है तो उसकी पत्नी अपने भाईयों और अन्य लोगों को लेकर जयपुर आ पहुंची और होटल में छापा मारा। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में सीआरपीएफ अफसर की पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है।
वीडियो देखें
जयपुर राजस्थान होटल में रंगरलियां मना रहा था CRPF का ये अफसर,पत्नी ने निर्वस्त्र प्रेमिका और पति को धुना pic.twitter.com/6P5yeghlZX
— नंबर वन पुलिस डॉटकॉम (@No1policeCom) July 23, 2021
