HomeBreaking Newsदिनदहाड़े थाने के अंदर रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी,वीडियो वायरल,थाने के CCTV में...

दिनदहाड़े थाने के अंदर रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी,वीडियो वायरल,थाने के CCTV में कैद हुई घटना

भितरवार/ग्वालियर/मप्र।

रिश्वत का नशा इस कदर सर चढ़कर बोल रहा है कि
पुलिसकर्मी दिनदहाड़े बेखौफ कार्यस्थल पर भी रिश्वत लेने से नहीं चूक रहे हैं। रिश्वत लेने का जुनून इनपर इस कदर हावी है कि थाने के अंदर ही बिना किसी भय के रिश्वत ली जा रही है। मौका लगा नहीं कि इन्होंने चौका मारा। लेकिन वायरल वीडियो में दिलचस्प बात यह है कि घर के ही किसी भेदी ने इनकी लंका ढाह दी।
दरअसल,आज जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह भितरवार थाने के एचसीएम रूम का है जिसमें पुलिसकर्मी पीड़ित से रिश्वत लेते साफ दिख रहा है। सबसे बड़ी बात यह वीडियो कहीं और से नहीं थाने में लगे CCTV कैमरे से लिया गया है और अब वह वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,भितरवार थाने के एचसीएम रूम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला पुरुष बैठे हैं। जिनसे दो पुलिसकर्मी चर्चा करते हैं बाद में एक पुलिसकर्मी उनसे रुपए लेकर सीधे अपनी जेब में रख लेता है। वीडियो देखकर स्पष्ट लगता है कि उन्हें छोड़ने के एवज में रिश्वत के रुपए लिए गए हैं।
वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि भितरवार थाने में पदस्थ एचसीएम बृजेंद्र सिंह रुपए ले रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह वीडियो किसी और ने नहीं बनाया बल्कि थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना दर्ज हो गई और किसी पुलिसकर्मी द्वारा ही यह वायरल भी कर दी गई।
अब इस घटना के बाद कम से कम पुलिसकर्मी थाने के अंदर रिश्वत लेने से तो डरेंगे। और जूस उद्देश्य से CCTV कैमरे लगाए गए थे। वह कुछ हद तक इस घटना से पूरी होती दिख रही है। अब देखना यह है, ज़िला एसपी अमित सांघी इस मामले में क्या कार्रवाही करते है?

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!