प्रयागराज/उत्तरप्रदेश।
प्रयागराज जिले के घूरपुर थाने में तैनात दारोगा की सड़क हादसे में आज मौत हो गई। दरअसल,बाइक से किसी काम से शनिवार की सुबह जा रहे थे। नैनी थाना इलाके के लेप्रेसी अस्पताल के पास ये हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने दारोगा की बाइक में जोरदार टक्कर मेरी। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल किया। आरोपित ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,परवेज असलम खां (55वर्ष) पुत्र मोहम्मद असलम खान अमेठी जिले के आशापुर गांव के मूल निवासी थे। परवेज असलम खान कुछ महीने पूर्व ही घूरपुर थाने में तैनात हुए थे। घूरपुर थाने में तैनाती के बाद वह वहीं रहते भी थे। परवेज असलम शनिवार की सुबह बाइक से जा रहे थे। लेप्रेसी मिशन अस्पताल के समीप ट्रक ने दारोगा की बाइक में जोरदार टक्कर मारी। इससे परवेज असलम बाइक से दूर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते, चालक ट्रक छोड़कर वहां से फरार हो गया। इसी बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद दारोगा के परिवार वालों को हादसे की पुलिस ने सूचना दी। वहीं फरार ट्रक चालक को पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी करके उस जेल भेजा जाएगा।
