HomeBreaking NewsDG पुरुषोत्तम शर्मा का पत्नी से मारपीट का वीडियो वायरल,पद से हटने...

DG पुरुषोत्तम शर्मा का पत्नी से मारपीट का वीडियो वायरल,पद से हटने के बाद बयान,घरेलू मामला खुद सुलझा लूंगा

भोपाल/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की NO1POLICE.COM पुष्टि नहीं करता है।
पत्नी का आरोप है कि आईपीएस शर्मा का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। उसके बाद भड़के डीजी पुरुषोत्तम शर्मा ने पत्नी की घर में पिटाई शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला

वीडियो में दिख रहा है कि पत्नी ने बचाव में पुरुषोत्तम शर्मा पर कैंची से वार किया है। वहीं, घर में मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया है। पुरुषोत्तम शर्मा के बेटे ने इसकी शिकायत सीएम और गृह मंत्री से की है और पिता के ऊपर कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा अपनी पत्नी की पिटाई कर रहे हैं। बचाव में पत्नी भी उनके हाथ पर कैंची चला देती है। वहीं, घर के दो कर्मचारी बीच-बचाव में लगे हैं। लेकिन पुरुषोत्तम शर्मा पत्नी को गालियां दे रहे हैं।

बेटे ने की शिकायत की मांग

बेटे पार्थ गौतम शर्मा ने दोनों घटना के वीडियो गृहमंत्री, मुख्य सचिव व डीजीपी को भेजकर पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की लगाई गुहार। पार्थ गौतम शर्मा आईआरएस हैं।

हनीट्रैप मामले में उछला था पुरुषोत्तम शर्मा का नाम

पुरुषोत्तम शर्मा के बेटे पार्थ गौतम शर्मा भी आईआरएस अधिकारी हैं। जानकारी के मुताबिक बेटे ने ही यह वीडियो जारी किया है। वहीं, पुलिस के बड़े अफसर का मामला होने की वजह से तमाम आलाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। हनीट्रैप मामले में जब पुरुषोत्तम शर्मा का नाम उछला था, तब उन्होंने कहा था कि मुझे बदनाम करने की साजिश है।

डीजी के पद से हटाकर गृह मंत्रालय से अटैच किया

पत्नी को पीटने वाले मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी पुरूषोत्तम शर्मा को स्पेशल डीजी के पद से हटाकर गृह मंत्रालय से अटैच किया गया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वरिष्ठ आईपीएस अफसर अपनी पत्नी को जमीन पर गिरा कर बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। अफसर के बेटे द्वारा इस घटना की जानकारी गृहमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को देते हुए पिता के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। हालांकि अभी डीजीपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

वीडियो वायरल के बाद सामने आया था पुरुषोत्तम शर्मा का ये बयान

आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा का कहना है कि मैंने कोई क्राइम नहीं किया है। ये मेरे और मेरी पत्नी के बीच का यह पारिवारिक मामला है। अगर वह मुझसे इतनी नाराज हैं तो मेरे साथ क्यों रहती हैं। मेरे पैसे का इस्तेमाल क्यों करती हैं? मेरे पैसों पर विदेश यात्राएं क्यों करती हैं?।। यह मेरा पारिवारिक मामला है,इसे मैं खुद सुलझा लूंगा,मैं मेरी पत्नी से लगातार संपर्क में हूं, मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं कि यह मामला सुलझा लिया जाए। यह सेल्फ डिफेंस के तहत झूमा-झटकी का मामला है। मैंने कोई मारपीट नहीं की है, सिर्फ धक्का-मुक्की और झूमा झटकी हुई है। वायरल वीडियो को लेकर कहा कि मेरी पत्नी और मेरा बेटा ही बता सकते हैं कि उन्होंने वीडियो क्यों वायरल किया। मेरी पत्नी ने पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। मैं जहां जाता हूं , मेरा पीछा करती है मुझे स्टॉक करती है। मैं बहुत परेशान हूं, 2008 में भी उन्होंने मारपीट की शिकायत की थी। आज 12 साल बाद पता नहीं फिर उन्हें मुझसे क्या तकलीफ हो गई। अगर मुझसे वो इतनी दुखी थीं तो इतने साल मेरे साथ क्यों रहीं। यह मेरे लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

महिला आयोग पहुँचा मामला

वहीं, मामला राज्य महिला आयोग पहुंच गया है। अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि हम डीजी को नोटिस जारी करेंगे। डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का मामला राज्य महिला आयोग पहुंच गया है। पत्नी ने राज्य महिला आयोग में शिकायत की है। ऐसे में घरेलू हिंसा के मामले में पुरुषोत्तम शर्मा पर एफआईआर दर्ज हो सकती है । पत्नी ने खुद को पति से जान का खतरा बताया है , जल्द ही खुद पहुंचकर आयोग से सुरक्षा की मांग करेंगी।

दूसरा वीडियो पत्नी ने उन्हें एक लड़की के साथ पकड़ा

मध्यप्रदेश के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम लाल शर्मा का एक और वायरल वीडियो सामने आया है। अब तक आप देख चुके हैं कि शर्मा किस तरह अपनी पत्नी को पीटते नजर आए थे। बताया जाता है कि नया वीडियो उस वक्त है जब उनकी पत्नी ने उन्हें एक लड़की के साथ पकड़ा था NO1POLICE.COM इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में डीजी पुरुषोत्तम शर्मा एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं और उसी जगह उनकी पत्नी भी पहुंच जाती हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!