HomeBreaking Newsपार्षद बनने के चक्कर में सिपाही की छुट्टी,वीडियो वायरल होने के बाद...

पार्षद बनने के चक्कर में सिपाही की छुट्टी,वीडियो वायरल होने के बाद DIG ने सस्पेंड किया

बता दें कि वीडियो में समर्थक यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि नेता ऐसा होना चाहिए जिसका पेट पहले से भरा हो। इसके लिए मुकर्रम सबसे उपयुक्त उम्मीदवार है। वही एक समर्थक ने कहा कि मुकर्रम अली नौकरी को लात मारकर और उसे दांव पर लगाकर पार्षद के लिए खड़े होने हमारे बीच आए हैं। हमें इसका समर्थन करना चाहिए। तभी से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वही निलंबन की अवधि तक मुकर्रम अली को भोपाल पुलिस लाइन अटैच किया गया।


भोपाल/मध्यप्रदेश।

आगामी नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद के लिए खड़े होने वाले एक पुलिसकर्मी को डीआईजी इरशाद वली ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें पुलिस लाइन भेजने के आदेश जारी किए हैं। दरअसल बीते दिनों भोपाल के एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें मंगलवारा थाने में पदस्थ सिपाही मुकर्रम अली अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे थे। वह वीडियो जब डीआईजी इरशाद वली के पास पहुंचा तो उन्होंने मुकर्रम अली को निलंबित कर दिया। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों को 20 फरवरी 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया है। जिसके बाद अब नगरीय निकाय चुनाव 20 फरवरी 2021 के बाद ही कर आ जाएंगे।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मंगलवारा थाने में पदस्थ सिपाही मुकर्रम अली आगामी नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद के लिए खड़े होने वाले हैं। जिसको लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में उनके समर्थकों ने इस बात का समर्थन कर दिया कि सिपाही मुकर्रम अली को नौकरी को लात मारकर पार्षद चुनाव में खड़ा होना चाहिए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो करीब 4 मिनट का है। इसमें एक समर्थक मुकर्रम के पक्ष में कसीदे गढ़ते नजर आया। वह कहता है कि मैं ज्यादा भूमिका नहीं बांधना चाहता। मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर लोग आते गए और कारवां बनता चला गया। हमारे मुकर्रम भाई ऐसे ही हैं। आज नौकरी को लात मारकर और उसे दांव पर लगाकर हमारे बीच आए हैं।
विधायक और सांसद का चुनाव आसान होता है, लेकिन पार्षद का चुनाव लड़ना लोहे के चबाने के बराबर है, क्योंकि उसे काम करना होता है। कहीं नाली चौक है, कहीं रास्ता बंद है, कहीं सड़क नहीं है, तो किसी के यहां पानी नहीं आ रहा। हर आदमी पार्षद से ही उम्मीद करते हैं। रात 2 बजे फोन लगाकर अपना काम करते हैं और अगर काम नहीं हुआ, तो धमकी भी देते हैं कि अगले चुनाव में देख लेंगे।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!