HomeBreaking Newsथाने की दीवार से लगी मेडिकल एजेंसी में 5 लाख की चोरी,CCTV...

थाने की दीवार से लगी मेडिकल एजेंसी में 5 लाख की चोरी,CCTV में कैद हुए हथियार बंद बदमाश

बता दें कि चोरी की ये घटना पुलिस थाने से चंद कदम की दूरी पर और थाने की दीवार से लगी दुकान में हुई है जो पुलिस की गश्त पर सवाल खड़ा रहे हैं साथ ही ये भी बता रही है कि ग्वालियर में बदमाश कितने बेखौफ हैं।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के हुजरात कोतवाली थाने की दीवार से लगी एक मेडिकल एजेंसी को निशाना बनाकर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। हथियारबंद चोर तीन मंजिल की मेडिकल एजेंसी में छत के रास्ते घुसे और बड़े आराम से उन्होंने उसे खंगाला और गल्ले में रखे पांच लाख रुपये नगद चोरी किये और फरार हो गए। चोरी की घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है। इसमें दो चोर दिखाई दे रहे हैं। जिसमें से एक चोर का चेहरा मुँह पर कपड़ा ठीक करते समय खुला दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाशी शुरु कर दी है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,खेड़ापति कालोनी निवासी प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि हुजरात कोतवाली थाने की दीवार से लगी उनकी मेडिकल के थोक कारोबार की एजेंसी है जो पवन मेडिकल एजेंसी के नाम से है। हुजरात बैंड मार्केट में स्थित अपनी एजेंसी को शुक्रवार को वे रात को करीब आठ बजे बंद कर रोज की तरह चले गए। आज सुबह जब वे और उनका भाई पवन जब एजेंसी का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो पूरा सामान और दवाएं बिखरी पड़ी थी। समझते देर नहीं लगी कि चोरी हो गई। जब गल्ले की तरफ देखा तो उसमें रखे पांच लाख रुपये गायब थे। जब चैक किया तो चोर छत के रास्ते एजेंसी में घुसे और कई घंटे तक अंदर रहकर आराम आ चोरी कर फरार हो गए। हालांकि चोरी की वारदात एजेंसी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें दोनों चोर दिखाई दे रहे हैं जिनके हाथ में पिस्टल हैं चोरी के दौरान ही एक चोर का मुँह का कपड़ा ठीक करते समय चेहरा भी दिखाई दे गया है। प्रमोद ने पुलिस में शिकायत करा दी है लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!