HomeBreaking Newsपुलिस और तस्कर की सांठगांठ:कुख्यात तस्कर ने बंदूक से काटा केक,मेहमान बनी...

पुलिस और तस्कर की सांठगांठ:कुख्यात तस्कर ने बंदूक से काटा केक,मेहमान बनी पुलिस,TI लाइन अटैच

बता दें कि यह वीडियो नीमच जिले में पुलिस अधिकारी और तस्करों के गठजोड़ के पुख्ता प्रमाण पेश कर रहा है। वीडियो 20 जून 2021 तस्कर बाबू सिंधी के फार्म हाउस का वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में 12 बोर बंदूक से तस्कर केक काटता हुआ नजर आ रहा है, वहीं देवास जिले के पुलिसकर्मी पंकज कुमावत व अन्य पुलिसकर्मी केक खाते हुए बीयर पीते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।


नीमच/मध्यप्रदेश।

कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी उर्फ जय सबनानी के घर पर रविवार सुबह सिटी पुलिस ने आला अधिकारियों ने छापामारी कर दबिश दी है। इस दौरान पुलिस द्वारा घर की तलाशी ली गई, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। पुलिस ने मौके से कुछ संदिग्ध सामान की जब्ती बनाते हुए पंचनामा बनाया है। आपको बता दें कि, कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी ने अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान पुलिसकर्मी की बंदूक से केक काटा था। बताया जा रहा है कि, इस दौरान पार्टी में सिटी थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर के अलावा कॉन्स्टेबल पंकज कुमावत भी मौजूद थे। बर्थडे पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाबू सिंधी बंदूक से काटते हुए नजर आ रहा है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद शनिवार रात बाबू सिंधी के खिलाफ सिटी थाने में मामला दर्ज हुआ जिसके चलते रविवार को उसके घर पर दबिश दी गई है।
तस्‍कर बाबू सिंधी द्वारा बर्थडे पर बंदूक से केक काटने के इंटरनेट डिया पर चल रहे वीडियो के आधार पर थाना नीमच सिटी में बाबू सिंधी उर्फ जय सबनानी एवं अन्य के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर किया है। साथ ही बाबू सिंधी को रिमांड पर ले कर इस संबंध में आगे पूछताछ भी की जाएगी।
बाबू सिंधी एवं अन्य के ठिकानों पर सिटी पुलिस द्वारा दबिश भी दी गई है। वीडियो में दिख रहे पूर्व नीमच सिटी टीआई नरेंद्र सिंह ठाकुर के संदिग्ध आचरण का संज्ञान में लेते हुए एसपी ने टीआई ठाकुर को तत्काल प्रभाव से लाइन सम्बद्ध कर दिया है। अग्रिम अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्राथमिक जांच पांच दिवस में पूर्ण करने हेतु एसडीओपी मनासा को आदेशित किया है।

क्या था पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,जिले के तस्कर बाबू उर्फ जय सबनानी का बर्थडे का वीडियो सामने आया है। इसमें टीआई नरेंद्र सिंह ठाकुर की मौजदगी में तस्कर का बर्थ डे मनाया जा रहा है। इसमें देवास जिले के पुलिसकर्मी भी शामिल रहते है। तस्कर बाबू 12 बोर की बंदूक से केक काटता है।
वीडियो 20 जून 2021 का तस्कर बाबू सिंधी के फार्म हाउस का बताया जा रहा है। वीडियो में देवास जिले के पुलिसकर्मी पंकज कुमावत व अन्य पुलिसकर्मी केक खाते हुए नजर आ रहे हैं।
तस्कर बाबू सिंधी 255 क्विंटल डोडाचूरा, अफीम अंश युक्त कालादाना, धोलापाली के मामले में फिलहाल कनावटी जेल में बंद है। वीडियो के वायरल के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बाबू सिंधी घर पर भी छापामार तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है। जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।

बाबू सिंधी के यहां नारकोटिक्स ब्यूरो की रेड भी पड़ी थी

जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त 2021 को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने उसके यहां छापा मारा था। इस दौरान 255 क्विंटल डोडाचूरा और बड़ी मात्रा में दौलापाली, काला पोस्तादाना मिला था। इसके बाद उसे 4 सितंबर तक रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई के बाद जांच में कॉन्स्टेबल पंकज कुमावत का नाम सामने आया। एसपी ने 28 अगस्त को उसे यहां से हटाकर देवास में डीआरपी लाइन में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद से वह फरार है।

इनका कहना

मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि, बीते दिनों बाबू सिंह द्वारा बर्थडे पार्टी पर बंदूक से केक काटने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर बाबू सिंधी एवं अन्य साथियों पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसी कड़ी में आज बाबू सिंधी के घर पर दबिश दी गई है। इसी के तहत तलाशी ली गई है। फिलहाल, अब तक ऐसा कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!