बता दें कि जुआ में पकड़े गए चारों पुलिसकर्मियों पर विभाग की तरफ से भी कार्रवाई होगी। थाने में पदस्थ आरक्षक को निलंबित कर दिया गया, लेकिन पीटीएस में पदस्थ तीनों पुलिसकर्मियों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। पीटीएस आरआई अनिता सिवड़े ने कहा कि हमारे पास अभी तक कोई लिखित में जानकारी नहीं आई है।
होशंगाबाद/मध्यप्रदेश।
जिन पुलिस वालों पर लोगों की सुरक्षा और अपराध को रोकने की जिम्मेदारी होती है। जब वे ही अपराध की दुनिया में प्रवेश कर जाएं तो फिर क्या कहना है। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी से सामने आया है, यहां जुआ खेलते हुए चार पुलिसकर्मी रंगे हाथों गिरफ्तार हुए हैं। वहीं करीब 10 लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज हुआ है।
दरअसल,मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में जुआ-सट्टा की मुखबिरी के बाद एक बार फिर से कुछ पुलिसकर्मियों का नाम जुआ के खेल में सामने आया है। जिले के पचमढ़ी में प्रचलित डी-लाइट होटल में चार पुलिसकर्मी अपने 6 साथियों के साथ जुआ खेलते पकड़े है। पुलिस ने होटल के कमरे से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पचमढ़ी थाना पुलिस ने सभी को कमरे में चल रही जुआ फड़ से पकड़ा है। पकड़ाए पुलिसर्मियों में एक एसआई व तीन आरक्षक है। जिनमें एसआई, दो आरक्षक पीटीएस पचमढ़ी और एक आरक्षक पचमढ़ी थाने में पदस्थ है। पचमढ़ी थाने में चारों पुलिसकर्मी सहित 10 लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ व 62230 रुपए नगद राशि जब्त की गई। पचमढ़ी थाने के कॉन्स्टेबल नीलेश कीर को एसपी गुरकरन सिंह ने निलंबित कर दिया है। इसके पहले भी जिले में पुलिसकर्मी जुआ खेलते पकड़े गए हैं।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पचमढ़ी थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी रुपलाल उइके ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली थी कि डी-लाइट होटल के कमरा नंबर 306 में जुआ चल रहा है। थाना प्रभारी टीम लेकर डी-लाइट होटल पहुंचे। कमरा खुलवाया तो दस लोग जुआ खेलते मिले। आरोपियों में चार पुलिसकर्मी शामिल थे। एसआई एस जॉन, आरक्षक रामरतन राजपूत, प्रदीप धाकड़ पीटीएस में और आरक्षक निलेश कीर पचमढ़ी थाने में तैनात हैं।
पुलिसकर्मी सहित 10 लोगों पर जुआ एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज
पचमढ़ी की डी-लाइट होटल में कमरा नंबर 306 में पुलिसकर्मियों के साथ हेमंत अहिरवार, फरीद खान, गोल्डी उर्फ गोपाल राजेश पाल, कपिल अहिरवार, मोहनलाल अहिरवार, राजकुमार झा सभी निवासी पचमढ़ी भी पकड़े गए हैं। सभी पर जुआ एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।
