HomeBreaking NewsCMHO 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा,नर्स से ट्रांसफर...

CMHO 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा,नर्स से ट्रांसफर लिए मांगे थे 35 हजार

बता दें कि बताया गया है कि डॉ चौहान 2 महीने बाद रिटायर होने वाले हैं। मई 2021 में डॉ चौहान ने खंडवा में पदभार ग्रहण किया था।

खंडवा/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में सोमवार को लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इंदौर लोकायुक्त ने खंडवा में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) काे रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। सीएमएचओ डोंगर सिंह (डीएस) चौहान को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया। लोकायुक्त इंंस्पेक्टर प्रवीणसिंह बघेल के अनुसार स्टाफ नर्स से ट्रांसफर के बदले 35 हजार रुपए मांगे गए थे। सीएमएचओ 5 हजार रुपए पूर्व में ले चुका था, सोमवार को 10 हजार रुपए लेते उनके शासकीय आवास के बाहर से रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। स्टाफ नर्स सविता झरबड़े ने लोकायुक्त से शिकायत की थी जिसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

क्या है पूरा मामला

कार्रवाई करती लोकायुक्त पुलिस लाल घेरे में सीएमएचओ

प्राप्त जानकारी के अनुसार,लोकायुक्त इंंस्पेक्टर के अनुसार,आवेदिका सविता झरबड़े छैगांवमाखन में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ है। वह पारिवारिक कारणों से अपना स्थानांतरण जिला अस्पताल खंडवा चाहती थी। जिसके लिए वह सीएमएचओ से मिली तो सीएमएचओ डीएस चौहान द्वारा उससे स्थानांतरण के ऐवज में 40 हजार रुपए की मांग की गई।

शिकायतकर्ता नर्स

जिसकी शिकायत आवेदिका द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में आकर की गई। बातचीत के दौरान 35 हजार में लेनदेन तय हुआ। सोमवार काे डीएस चौहान को उनके निवास पर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ ट्रैप किया गया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!