HomeBreaking Newsबड़ी कामयाबी:क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के जखीरे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह...

बड़ी कामयाबी:क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के जखीरे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया

बता दें कि इंदौर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में अवैध हथियारों की तस्करी करते थे। आरोपियों के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। आरोपी खुद ही हथियार बनाकर सप्लाई करते थे। क्राइम ब्रांच के अनुसार पिछले वर्ष 2020 में अवैध हथियार से जुड़ी तीन बड़ी कार्रवाई में 106 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं।


इंदौर/मध्यप्रदेश।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करों के 5 सदस्यीय गिरोह को दबोचने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। तस्करों के पास से 29 पिस्टल और 22 देसी कट्‌टे मिले हैं। तस्कर अपने साथ 14 जिंदा कारतूस भी लेकर साथ चलते थे कि खरीदारों को ट्रायल दिया जा सके। एक आरोपी बिहार के औरगांबाद का रहने वाला है। अन्य आरोपी बडवानी, खरगोन और धार के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। दरअसल,इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध रूप से पिस्टल, देशी कट्टे और कारतूस बनाने वाले एक सिकलीगर अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इंदौर डीआईजी मनीष कपूरिया ने इस पूरे मामले को मीडिया के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किये। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंद उर्फ लाला भाट को तस्कर अवैध हथियार की डिलिवरी देने आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान मोबाइल टॉर्च जलाकर कुछ लोग फायर करके हथियार चेक कर रहे थे। पुलिस ने मौके से प्रकाश सिंह सिकलीगर( 32) ग्राम नवलपुरा अंजड़ बड़वानी, गोविंद उर्फ लाला भाट( 39) आलपुरा जूनी इंदौर , पियूष सिंह (20) निवासी जिला औरगांबाद बिहार, रवि सोलंकी (19) निवासी ग्राम बारिया गंधवानी जिला धार, राजेन्द्र सिंह भाटिया (26) निरंजनपुर निवासी खालसा चौक इंदौर को दबोच लिया। गिरोह में शामिल आरोपी ताला चाबी बनाने का काम करते थे। उन पर कोई शक न हो इसलिए वो इसकी आड़ में फायर आर्म्स बनाने का काम करते थे। पकड़े गए आरोपियो ने इंदौर सहित अन्य प्रदेशों में सैंकड़ो हथियार बेचना कबूल किया है। अवैध हथियार के साथ आरोपियों के कब्जे से कुछ रुपए और चार मोबाइल फोन मिले। पुलिस तस्करों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!