HomeBreaking Newsपुलिसकर्मियों की तत्परता से,दम्पति का लाखों रुपए कीमत का आभूषणों से भरा...

पुलिसकर्मियों की तत्परता से,दम्पति का लाखों रुपए कीमत का आभूषणों से भरा बैग वापिस मिला

अयोध्या/उत्तरप्रदेश।

अपनी कार्यशैली व सामाजिक कार्यों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले दरोगा रणजीत यादव ने अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाते हुए दम्पति के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। जिससे उनका लाखों का नुकसान होने से बच सका। दरअसल,मोटर साईकल से जा रहे दम्पत्ति का आभूषण और कपड़ो से भरा बैग कहीं गिर गया जिसे मेहनत करके रामपुरभगन पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने ढूढ कर वापस किया। अपना कीमती सामान वापस पाकर दम्पति के चेहरे खिल उठे।
मायका (भिटी) से ससुराल (नंदरौली बिकापुर जा रही महिला का लापता हुए बैग को जनपद-अयोध्या के थाना-तारुन के चौकी प्रभारी रणजीत यादव मय हमराह सिपाही प्रभाकर व मोहित सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बैग खोजकर किया वापस। महिला ने बताया कि बैग में किमती चैन,पायल,साडी आदि समान था। महिला ने अपना नाम गुड़िया पत्नी निखिल निवासिनी नंदरौली थाना बीकापुर अयोध्या बताया। महिला ने थाना तारुन की पुलिस को धन्यवाद कहा।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!