HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने 5 हज़ार की रिश्वत लेते हुए नगर निगम दरोगा को...

लोकायुक्त ने 5 हज़ार की रिश्वत लेते हुए नगर निगम दरोगा को रंगे हाथों दबोचा

भोपाल/मध्यप्रदेश।

राजधानी सहित कई जिलों में रिश्वतखोर अधिकारियों कर्मचारियों पर लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है उसके बाद भी रिश्वतखोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी बीच भोपाल लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने नगर निगम के दरोगा दीपक बाथम को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। दरोगा देशी शराब अहाता संचालक से 5 हजार रूपये रिश्वत मांग रहे थे। इसी दौरान लोकायुक्त ने पकड़ लिया। वह शराब अहाता मालिक से महीने के 5 हजार रुपए मांग रहा था। रुपए नहीं देने पर अहाता में गंदगी होने के नाम पर चालान बनाने की धमकी दे रहा था।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,लोकायुक्त एसपी मनु व्यास के अनुसार बागमुगालिया में रहने वाले 37 साल के दिनेश त्रिपाठी को बागमुगालिया में देशी शराब अहाता है। गत 16 सितंबर को उन्होंने एक शिकायत की गई थी। दिनेश ने आरोप लगाए थे कि नगर निगम का दरोगा दीपक बाथम उसे परेशान कर रहा है। वह अहाता में गंदगी होने के नाम पर चालन न काटने के एवज में 5 हज़ार रुपए मांग रहा है।
दीपक इसके लिए 4 हजार रुपए महीने की रिश्वत का दबाव बना रहा था। दीपक बाथम वार्ड क्रमांक-53 बागमुगलिया का दरोगा है। शिकायत जांच में सही पाई गई। इसके बाद टीम ने दोपहर 1 बजे दीपक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। टीएलओ निरीक्षक मयूरी गौर, निरीक्षक नीलम पटवा और निरीक्षक विकास पटेल ने यह कार्रवाई की।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!