HomeBreaking Newsपुलिसकर्मियों का वेतन ग्रेड-पे 1900 से बढ़ाकर 2400 करने की मांग,4 विधायकों...

पुलिसकर्मियों का वेतन ग्रेड-पे 1900 से बढ़ाकर 2400 करने की मांग,4 विधायकों ने सीएम को लिखा पत्र

भोपाल/मध्यप्रदेश।

कोरोना काल में पुलिसकर्मियों का कार्य किसी से भी छुपा नही है इसके बावजूद भी कांस्टेबल को 1900 ग्रेड-पे से संतोष करना पड़ रहा है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नही हो पा रही है,हाई ड्यूटी देने के बावजूद भी उन्हें सही वेतनमान नही मिल पा रहा है। “पुलिसकर्मी ना तो संगठन बना सकता है; ना ही हड़ताल कर सकता है। इस कारण इस विभाग के कर्मचारियों की माँग विधानसभा पटल पर पहुँच ही नही पाती। पुलिसकर्मियों की इस समस्या को लेकर उनके दर्द को समझते हुए मध्यप्रदेश के चार विधायकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर आरक्षकों का ग्रेड-पे 1900 से 2400 करने की मांग की है। पत्र में विधायकों ने राजस्थान में तत्कालीन बढ़े ग्रेड-पे वेतनमान का हवाला दिया है।

इन विधायकों ने सीएम को पत्र लिखे

सीएम शिवराज को पत्र लिखने वालों में विधायक मनोज चावला, हर्षविजय गेहलोत, बापू सिंह तंवर और शिवदयाल बागरी के नाम शामिल हैं। जिन्होने अलग अलग पत्र लिखकर सीएम से यह मांग की है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!