बता दें कि घटना की सूचना पर इंदौर आईजी योगेश देशमुख भी जिला अस्पताल पंहुचे जहां घायल पल्लवी के स्वास्थ की जानकारी ली साथ ही उन्होंने पुष्टि की पल्लवी राजगढ़ जिले के पचोर थाना में महिला आरक्षक के पद पर पदस्थ है जो अपने गृहग्राम नर्मदा नगर आई थी।
बड़वानी/मध्यप्रदेश।
कहते हैं प्यार अगर हद से गुजर जाए तो जुनून बन जाता है। और जुनून बढ़ जाये तो जिद बन जाता है और जिद को पूरा करने के लिए लोग किसी भी हद तक गुजर जातें हैं। मध्यप्रदेश में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया दरअसल,बड़वानी जिले में गणपुर चौकड़ी के पास सिरफिरे आशिक ने अपने प्रेमिका को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी उसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। दरअसल,जिला मुख्यालय के समीपस्थ नर्मदा पुल पर मंगलवार सुबह एक करण नाम के युवक ने महिला आरक्षक के पद पर पदस्थ पल्लवी को रिवाल्वर से गोली मार दी और इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। युवक ने पिस्टल से अपने सीने में युवती पल्लवी के लिखे नाम के ठीक दो इंच ऊपर गोली मारी। ये गोली युवक के सीने से आरपार निकल गई। वहीं युवती को लगी गोली गर्दन से होते हुए उसकी रीढ़ की हड्डी में फंस गई। युवक व युवती को तुरंत घायल अवस्था में बड़वानी जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉ. राजेश जैन ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। घटनास्थल पर पुलिस ने मौके से रिवाल्वर भी बरामद की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,परिजन दिलीप सोलंकी ने बताया एक हफ्ते बाद 2 दिसंबर को पल्लवी की शादी होने वाली है, जिसके लिए कल बैंक गए थे तब से युवक करण उनका पीछा कर रहा है और आज जब मंगलवार सुबह नर्मदा पुल के समीप स्थित नर्मदा मंदिर में वे बेटी की शादी का आमंत्रण पत्र रखने आए थे। जैसे ही कार से लौटने लगे तो बाइक से नर्मदा नगर निवासी 26 वर्षीय करण पिता मंसाराम आया और बाइक कार के सामने अड़ा दी, फिर जेब से देशी पिस्टल निकाल पल्लवी पर फायर कर दिया जिसमें गोली गर्दन के पास लगी जिसके बाद खुद ने भी सीने में गोली मार ली। युवक करण शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोपी युवक करण मानकर और युवती दोनों निवासी नर्मदानगर (धार) के हैं।
प्रेम प्रसंग बना घटना की वजह
बताया गया है कि करण और पल्लवी में काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। इस दौरान करण सोचने लगा था कि उसकी शादी पल्लवी से हो जाएगी। इस दौरान पल्लवी पुलिस की परीक्षा की तैयारी कर चुकी थी, ट्रेनिंग के बाद उसका चयन भी हो गया। लेकिन करण बेरोजगार ही रहा जिस वजह से पल्लवी का मन बदल गया, और शादी से इंकार कर दिया। इस बात से करण काफी गुस्सा हो उठा और उसने यह कदम उठाया।
सीने पर लिख रखा था युवती का नाम

जिस युवक ने महिला आरक्षक को गोली मारी उसने अपने सीने पर युवती पल्लवी का नाम भी लिखवा रखा था। ग्रामीणों ने बताया कि इन दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की पूर्व में शादी हो चुकी है। उसके दो बालक भी है। युवती का विवाह आने वाली 2 दिसंबर को होना था। उसी को लेकर युवक काफी परेशान था। युवक ने युवती को गोली मारी तो उसे लगा कि युवती मर चुकी है। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार घायल कर लिया। ग्रामीणों की मानें तो इनका प्रेम प्रसंग पूर्व में चल रहा था। युवती के आरक्षक बनने के बाद इन दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गई। उसके बाद युवती की शादी तय हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। युवक के परिवार में उसकी मां, पत्नी और दो बच्चे हैं।
युवक करता था रेत का कारोबार
जिस युवक करण ने महिला आरक्षक को गोली मारी, वह रेत का कारोबार करता था। युवक के पास रेत सप्लाय करने के लिए डंपर भी हैं। युवक का प्रेम प्रसंग तब शुरू हुआ था, जब युवती गांव में रहती थी। इसके बाद युवती पढ़ाई करने इंदौर चली गई थी। उसके बाद से ही इनके बीच दूरियां बढऩे लगी थी। युवती की नौकरी पुलिस विभाग में लगने के बाद से इन दोनों में बातचीत भी बंद हो गई थी। जब युवती का विवाह तय होने की सूचना युवक को मिली तो पिछले दो-तीन दिनों से युवक युवती का पीछा कर रहा था। मंगलवार को मौका मिलने ही उसने युवती को गोली मार खुद का जीवन समाप्त करने का प्रयास किया।
