HomeBreaking Newsएंटी करप्शन की टीम ने सब इंस्पेक्टर को 40 हज़ार की रिश्वत...

एंटी करप्शन की टीम ने सब इंस्पेक्टर को 40 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया,सस्पेंड

बस्ती/उत्तरप्रदेश।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रिश्वत लेते समय लालगंज थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर विजय प्रताप यादव को 40 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते समय गोरखपुर एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन की टीम सब इंस्पेक्टर को लेकर पहुँची बस्ती कोतवाली। बस्ती जिले के लालगंज थाना से हुई गिरफ्तारी।

क्या है पूरा मामला

कार्यवाही की विधिवत सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता उमेश कुमार चौधरी पुत्र रामलखन चौधरी निवासी ग्राम बानपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती पर दर्ज मुकदमे की विवेचना में आरोपी व उसके परिवारजनों का नाम निकालने के लिए 1 लाख रुपये की माँग की गई थी। बाद में विनती करने पर 70 हज़ार में मामला तय हुआ और किस्तों में भुगतान करने पर दरोगा को राजी किया शिकायत कर्ता 5 हज़ार रुपये पहली किस्त के रूप में दे चुका था। जिसकी दूसरी क़िस्त 40 हज़ार देते समय एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा। पीड़ित को रिश्वत न देने पर जेल भेजने की धमकी दे रहा था दरोगा,पीड़ित जब काफी परेशान हो गया तो उसने इसकी शिकायत गोरखपुर एन्टी करप्शन में किया, जिसके बाद दरोगा को रिश्वत देने के पहले एन्टी करप्शन टीम मौके पर पहुंची, रिश्वत देते समय एन्टी करप्शन की टीम ने दारोगो को रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया घूसखोर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

इनका कहना

प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी दरोगा विजय प्रताप यादव को निलंबित कर दिया गया है।

–हेमराज मीणा, पुलिस अधीक्षक।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!