HomeBreaking Newsसीएम के सख्त तेवर:नगर निगम ग्वालियर के कमिश्नर और कटनी एसपी को...

सीएम के सख्त तेवर:नगर निगम ग्वालियर के कमिश्नर और कटनी एसपी को हटाया,वीडियो देखें

बता दें कि दो दिन पहले ही एसपी ललित शाक्यवार की विभागीय पदोन्नति की गई थी। इधर,सीएम के आदेश के बाद कमिश्नर संदीप माकिन को अस्थायी रूप से उप सचिव मध्यप्रदेश शासन नियुक्त किया गया है। वहीं ललित शाक्यवार को अस्थायी रूप से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।

भोपाल/मध्यप्रदेश।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सख्त तेवर दिखाते हुए लापरवाह अफसरों को फटकार लगाते हुए गाज गिरा दी। ग्वालियर में सफाई कर्मचारियों के वेतन में देरी पर उन्होंने सोमवार को नगर निगम कमिश्नर संदीप माकिन को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस से कहा कि इनका (कमिश्नर) बहुत हो गया। इनकी छुट्टी करो। यह बात उन्होंने कलेक्टर- कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में कही। इसके खत्म होते ही माकिन को हटा दिया गया। इसी तरह अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करने पर कटनी के एसपी ललित शाक्यवार को भी हटा दिया गया। दरअसल, ग्वालियर में तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते तीन दिन से कचरा नहीं उठा है। कर्मचारियों ने गाड़ियों में भरा कचरा भी सड़कों पर फेंक दिया। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर माकिन से कहा कि स्वच्छता आपकी जिम्मेदारी है। इतनी देरी क्यों हुई? कर्मचारी सड़क पर कचरा फेंक जाएं यह सहन करने वाली बात नहीं है। वहीं पीएम स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेंडरों को राशि देने में देरी करने के चलते भिंड कलेक्टर वीरेंद्र सिंह रावत भी मुख्यमंत्री के निशाने पर रहे। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अब शिकायत नहीं आनी चाहिए।

आदेश देखें

सांसद के घर फेंका कचरा निगम दफ्तर में भी फैलाया

सफाईकर्मियों ने वेतन नहीं मिलने पर विरोध जताने हड़ताल कर दी। काम बंद करने के एक दिन बाद नाराज सफाईकर्मियों ने कचरा उठाने के बजाय उसे सड़कों पर फैलाना शुरू कर दिया। उन्होंने सांसद विवेक शेजवलकर के घर के सामने कचरा फेंका। निगम के दफ्तर के आगे कचरा फेंककर प्रदर्शन किया। इस मामले में सोमवार को 3 सफाईकर्मियों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करानी पड़ी।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!