अवैध शराब मामले से नाम हटाने के एवज में मांगी थी रिश्वत।
पुलिस ने ही साहूकार से उपलब्ध कराएं एक लाख रुपए।
पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी से कराई जांच।
जांच में दोषी पाई गई चौकी प्रभारी दिप्ती मिश्रा।
पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने कहा होगी विभागीय कार्यवाही।
नरसिंहपुर/मध्यप्रदेश।
राजकुमार दुबे।
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के आमगांव चौकी प्रभारी दीप्ति मिश्रा सहित 3 आरक्षकों मोहम्मद दाऊद खान,रिचा तिवारी व अमन राजपूत पर निलंबन की कार्रवाई हुई है।अवैध शराब पकड़े जाने के मामले में उसे छोड़ने के लिए एक लाख रूपये की डिमांड रखी थी। जिसकी शिकायत एसपी से हुई थी। अब जांच के बाद मामले में कार्रवाई की गई है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,करेली थाना अंतर्गत आने वाली आमगांव चौकी क्षेत्र से लगे खैरी हथनापुर गांव के किसान शिवम कौरव के खेत के पास से बीते कुछ दिन पहले अवैध शराब पकड़ाई थी। इस मामले में खैरी निवासी शिवम कौरव सहित दो अन्य लोगों को आरोपी बनाया जा रहा था। इस पूरे मामले में 2 लोगों को बचा कर एक व्यक्ति पर मामला बनाने के एवज में आमगांव पुलिस के द्वारा एक लाख रुपए की मांग मांग की जा रही थी।
जिसकी शिकायत शिवम कौरव ने जिला पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव से की थी। जिले के कप्तान ने शिवम कौरव की शिकायत को गंभीरता से लेते मामले की जांच कराई और प्रारंभिक जांच को देखते हुए आमगांव चौकी प्रभारी दीप्ति मिश्रा सहित तीन अरक्षकों को निलंबित कर दिया है।
