HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने तहसीलदार के रीडर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते...

लोकायुक्त ने तहसीलदार के रीडर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोचा

बता दें कि तहसीलदार के रीडर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सागर लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार दोपहर को रंगेहाथों पकड़ा है। रीडर ने एक किसान के बेटे से उसकी जमीन के नामांतरण पर मिले स्टे ऑर्डर को रिकॉर्ड में दर्ज करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी जिसकी शिकायत किसान के बेटे ने सागर लोकायुक्त टीम से की थी। जिसके आधार पर टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।


ओरछा/निवाड़ी/मप्र।

सिर पर टोपी पहन कर आम जनता को रिश्वत की टोपी पहना रहे तहसीलदार के रिश्वतखोर रीडर पर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सागर लाेकायुक्त की टीम ने ओरछा तहसील में छापामार कार्रवाई कर तहसीलदार के रीडर काे पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से निवाड़ी जिले की ओरछा तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त की टीम पहुंचने के बाद दफ्तर में सन्नाटा पसर गया और कर्मचारी भाग गए। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त सागर डीएसपी राजेश खेड़े, निरीक्षक केपीएस बेन, प्रधान आरक्षक अजय क्षेत्रीय,आशुतोष व्यास, संतोष गोस्वामी, शफीक खान,अरविंद नायक आदि माैजूद थे।

क्या है पूरा मामला

रिश्वतखोर रीडर पर कार्रवाई करती लोकायुक्त पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार,ओरछा तहसील कार्यालय में रामनगर गांव निवासी महेश पिता केशव प्रसाद यादव उम्र 38 वर्ष ने कृषि भूमि के नामांतरण पर मिले स्थगन (स्टे) आदेश को रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था। तहसील कार्यालय में इस कार्य को न करके आनाकानी की जा रही थी। साथ ही कार्य को करने के एवज में तहसीलदार के रीडर प्रदीप बबेले ने 50 हजार की रिस्वत मांगी थी। रिश्वत मांगने पर आवेदक महेश यादव ने लोकायुक्त सागर से शिकायत की। शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने पुष्टि करने के लिए टेप रिकॉर्डर दिया, जहां पर आवदेक ने रिश्वत मांगने रूपी बातचीत रिकॉर्ड कर लोकायुक्त की टीम के समक्ष प्रस्तुत की। जिसमें गुरुवार को रिश्वत देना तय हुआ। तय समय अनुसार आवेदक ने जैसे ही आरोपित रीडर प्रदीप बबेले को रिश्वत के 50 हजार दिए, वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने दबिश दे दी। लोकायुक्त की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। टीम ने आरोपित के हाथ धुलाए और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

इनका कहना

लोकायुक्त सागर डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया कि ओरछा तहसील कार्यालय में तहसीलदार के रीडर प्रदीप बबेले को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। रीडर प्रदीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!