HomeBreaking Newsहमदर्द खाकी:यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मिली इनाम की एक लाख राशि,शहीद...

हमदर्द खाकी:यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मिली इनाम की एक लाख राशि,शहीद गार्ड की विधवा को सौंपी

जौनपुर/उत्तरप्रदेश।

जौनपुर में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। बदमाशों को एनकांउटर में मार गिराने पर मिले 1 लाख रुपए इनाम को पुलिस ने मृतक गार्ड की पत्नी को दे दिया है। जिससे पूरे जिले में पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। गुरुवार को पुलिस कर्मियों ने एसपी अजय साहनी के साथ मृत गार्ड की मां को सौंप दिया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बहादुरी का परिचय देने वाले अन्य गार्डों को भी सम्मानित किया गया। एसपी के पास पहुंचते ही मृत गार्ड की मां विमला देवी फफक पड़ी। पत्नी रंजू देवी के पास तो मानों शब्द ही नहीं थे। इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों की भी आंखें नम हो गईं।

क्या था पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बक्शा थानाक्षेत्र के धनियांमऊ बाजार में 9 अगस्त को बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े बाइक कैश वैन को लूटने का प्रयास किया था। विरोध पर बदमाशों ने गार्ड रामअवध चौबे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस पर पुलिस ने 14 घंटे के भीतर गार्ड के हत्यारे को सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस की इस सफलता पर अपर मुख्य सचिव गृह ने ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम को एक लाख रुपये इनाम दिया था।
एसपी अजय कुमार साहनी ने इस इनाम को जान गवाने वाले गार्ड के पत्नी और बच्चे को शुक्रवार को पुलिस लाइन में सौंप दिया है। यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो जमकर वाहवाही मिलने लगी है। हर कोई टिपणी में पुलिस तारीफ ही लिख रहा है।

सीएम की ओर से विधायक ने दी आर्थिक सहायता

मड़ियाहू विधायक लीना तिवारी ने गार्ड के घर पहुंचकर सांत्वना और आर्थिक सहायता दी। वहीं मृतक गार्ड के पुत्र की शिक्षा जिम्मेदारी ली। उन्होंने बताया कि मृतक गार्ड के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के अलावा सहूलियत दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री की तरफ से शोकाकुल परिवार को 2 लाख रुपये का चेक देने जा रही हूं।

इनका कहना

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गार्ड ने जिस बहादुरी व साहस का परिचय दिया है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने टीम में शामिल पुलिस कर्मियों की भी सराहना की। कहा कि 15 अगस्त को सभी को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया कि अपराधियों के साथ किसी तरह की नर्मी बरती जाएगी व उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!