HomeNews Headlinesदहेज दानव:दहेज के लोभी दरोगा ने 21 लाख और कार माँगी,महिला सब...

दहेज दानव:दहेज के लोभी दरोगा ने 21 लाख और कार माँगी,महिला सब इंस्पेक्टर ने मामला दर्ज कराया

ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………..


दहेज दानव आजकल हमारे समाज को दीमक की तरह चाट रहा है इसकी जड़ें समाज के प्रत्येक हिस्से में पसर चुकी हैं,समाज का कोई भी वर्ग इससे अछूता नहीं है। क्या आम और क्या खास..?? इसका व्यापक असर हर जगह देखा जा सकता है। दरअसल,महिला सब इंस्पेक्टर से शादी से पहले दहेज के लोभी दरोगा ने 21 लाख रुपए व कार की मांग कर दी। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल की है। जब महिला सब इंस्पेक्टर ने दहेज में 21 लाख रुपए और कार देने से इनकार किया तो दरोगा ने सगाई तोड़ दी। सगाई तोड़े जाने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाने में की। शिकायत की जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने दरोगा के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


क्या है पूरा मामला…………….


प्राप्त जानकारी के अनुसार,बहोड़ापुर निवासी प्रीती शर्मा सब इंस्पेक्टर हैं और अभी थाटीपुर थाने में पदस्थ हैं। वर्ष 2018 में उनके परिजनों की रजामंदी के बाद खरगोन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी से उनकी शादी तय हुई और 19 अक्टूबर 2018 को उनकी सगाई एक होटल में हुई थी। सगाई के बाद जब प्रीती के पिता बद्रीप्रसाद शर्मा अभिषेक से मिलने और शादी की तैयारियों की चर्चा करने पहुंचे तो अभिषेक ने उनसे दहेज में 21 लाख रुपए और क्रेटा कार की मांग करते हुए कहा कि रुपए और कार फलदान में ही देना होगा। प्रीती के पिता ने दहेज देने से इनकार किया, जब इसका पता प्रीती को चला तो उसने अभिषेक से बात की और बताया कि दहेज मत मांगों शादी का पूरा खर्चा उनके पिता उठाएंगे। इस पर अभिषेक ने फोन काट दिया और अभिषेक प्रीती को नज़रअंदाज़ करने लगा। काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना और दहेज ना मिलने पर उसने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!