HomeBreaking Newsपुलिस ने कार लूटकांड का 36 घंटे के अंदर खुलासा किया,दो लुटेरों...

पुलिस ने कार लूटकांड का 36 घंटे के अंदर खुलासा किया,दो लुटेरों सहित अवैध हथियार व कार बरामद

डबरा/ग्वालियर/मप्र।

पुलिस ने कार लूटकांड का 36 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। दरअसल,बड़ी अकबाई रोड से बंटी शर्मा पर कट्टा तानकर कार लूटने वाले दो बदमाशों को रविवार की रात को जौरासी के पास से पकड़ने का दावा किया है। शातिर लुटेरे बृजेश रामपुरे, व मलखान रामपुरे से पुलिस ने लूटी गई अर्टिका कार व कट्टा बरामद कर लिया है। एक लुटेरा पुलिस के हाथ से बच निकला है। पुलिस इनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है। पुलिस ने कार लूट की घटना 36 में ट्रेस किया है। जबकि सूत्रों का कहना है कि कार लूटने के बाद लुटेरे कार को ठिकाने लगाने के लिए कबाड़ी तलाश रहे थे। पुलिस कबाड़ी बनकर कार खरीदने के लिए लुटेरों तक पहुंची। लुटेरे पुलिस के बुने जाल में फंस गए।

क्या है पूरा मामला

पुलिस द्वारा बरामद लूटी हुई अर्टिगा कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एडिशनल एसपी देहात जयराज कुबेर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 17 जुलाई की शाम साढ़े सात बजे के करीब तीन युवकों ने डबरा में अर्टिगा कार क्रमांक MP07-CG- 6248 के ड्राइवर बंटी उर्फ़ नरेंद्र शर्मा से ग्वालियर में एक बर्थडे पार्टी में चलने के लिए कहा। किराया 1300 रुपये तय हुआ और तीनों युवक कार में बैठ गए। थोड़ा आगे चलने के बाद युवकों ने गाड़ी को बड़कीसराय की तरफ ले चलने के लिए कहा ,युवकों ने कहा कि वहां से फैमिली को लेना है। जैसे ही समुदन के पास हाइवे के पास पहुंचे युवकों ने ड्राइवर पर हमला कर दिया। एक ने पीछे से गला पकड़ा, दूसरे ने हाथ पकड़ा और तीसरे ने कट्टे के बट से मारना शुरु कर दिया। तीनों ने मारपीट कर ड्राइवर को नीचे धकेल दिया और कार लेकर फरार हो गए।
कार लूट की वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया उसके बाद बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी की। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया उसके बाद एसडीओपी डबरा विवेक शर्मा और डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया को आरोपियों की गिरफ़्तारी के निर्देश दिए गए। डबरा थाने के एसआई संजू यादव और क्राइम ब्रांच थाने के एसआई बलराम मांझी के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गई। जिन्होंने पूछताछ के बाद बदमाशों का हुलिया पता कर मुखबिरी लगाईं।

मुखबिर की सूचना पर जौरासी घाटी से दबोचे गए

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दिनांक 17.07.2021 को अर्टिगा कार लूटकर भागे बदमाश जौरासी घाटी के पास देखे गये हैं ये किसी गंभीर वारदात के इरादे में हैं। सूचना के बाद पुलिस ने जौरासी घाटी पर पहुंचकर घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि तीसरा भाग गया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो एक की जेब से 315 बोर का कट्टा मय कारतूस के बरामद हुआ। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो बदमाशों ने अर्टिगा कार की लूट स्वीकार कर ली और पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से कार बरामद कर ली।
एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने कहा कि तीनों बदमाश मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं डबरा में इनकी रिश्तेदारी है ये 16 जुलाई को डबरा आये थे इन्होने अर्टिगा कार के अलावा अन्य गाड़ियों के ड्राइवरों को भी लूटने का प्लान बनाया था लेकिन वो इनके झांसे में नहीं आये। पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और फरार तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गये दोनों आरोपियों ने अर्टिका गाड़ी क्रमांक एमपी07-सीजी-6248 छीनकर भागने की घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों से लूट की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस द्वारा इनके फरार साथी की तलाश की जा रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी डबरा विनायक शुक्ला,मचलसिंह, उप निरी.संजू सिंह यादव, बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, आरक्षक रामवरन, अविनाश पटसारिया, राधा मोहन कटारे, भूपेन्द्र दांगी, प्रवेश चौरसिया,सतीश भार्गव तथा थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच पप्पू यादव,उनि बलराम माझी,सउनि गुलशन सोनकार, प्रआर. घनश्याम जाट,चन्द्रवीर,आरक्षक देवबृत्त तोमर,मनोज एस,गौरव आर्य,अरूण पवैया,आशीष शर्मा,रणवीर यादव,अरूण शर्मा, विकाश तोमर,राहुल यादव,प्रमोद शर्मा।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!