HomeBreaking Newsग्वालियर के बाद भोपाल में हीरा व्यापारी से 5 लाख की लूट,2...

ग्वालियर के बाद भोपाल में हीरा व्यापारी से 5 लाख की लूट,2 पुलिसकर्मियों पर लूट का आरोप,लाइन अटैच

बता दें कि गुजरात के हीरा व्यापारी से पुलिसकर्मियों ने 5 लाख लूटे,फिर इनमें से दो आरक्षक सुमित बघेल और विनोद रावत ने खुद एक-एक लाख रखा और अयोध्या नगर थाना प्रभारी पवन सेन को 3 लाख रूपये दिए। इस मामले में DIG का बयान आया है कि एसआई पवन सेन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


भोपाल/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। जहां पुलिसकर्मियों ने ही लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में आरोपी आरक्षकों पर कार्रवाई की गई है और एसआई की भूमिका की भी जांच हो रही है। पूछताछ के दौरान एसपी साईं कृष्ण थोटा ने दोनों आरोपी आरक्षकों के बयान की वीडियोग्राफी करवाई है जिसमें दोनों ने पांच लाख लूट की बात कुबूल की है। इसके बाद एसपी ने दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,दिनांक 10 जुलाई की रात्रि 8:00 से 8:30 बजे थाना अयोध्या नगर के आरक्षक सुमित बघेल एवं विनोद रावत ने गश्त के दौरान एक कंपनी के कर्मचारी से अवैधानिक रूप से 5 लाख रुपए की रकम ली और अयोध्या नगर के थाना प्रभारी को झूठी कहानी सुनाते हुए बताया कि, दो स्कूटी सवार व्यक्ति चेकिंग के दौरान 3 लाख रुपए उनकी मोटरसाइकिल के बैग में रखकर चले गए। इसके अलावा उन्होंने यह दो लाख की रकम स्वयं रख ली। इसके बाद इस मामले की जानकारी कार्यवाहक थाना प्रभारी द्वारा थाना रिकॉर्ड में दर्ज की गई। हालांकि, मामले की जाँच करने पर सच सामने आ गया।

कांस्टेबल को निलंबित किया गया

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाई के बाद सच सामने आया और दोनों कांस्टेबल पकडे गए। फ़िलहाल दोनों ही कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। कांस्टेबल सुमित बघेल एवं विनोद रावत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के संबंध में जांच की जा रही है। उधर इनसे 2 लाख की रकम लेकर पूरे 5 लाख रुपए कंपनी के कर्मचारी को लौटा दिए गए हैं। इन दोनों पर चेकिंग के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप है।

गुजरात के हीरा व्यापारी से लूट

खबरों की मानें तो जिस व्यापारी से पुलिस वालों ने पैसे वसूले वो गुजरात का हीरा व्यापारी प्रवीण राय बताया जा रहा है। पुलिसकर्मियों ने इनसे 5 लाख रूपये लूटे और दो लाख खुद रखते हुए अयोध्या नगर थाना प्रभारी पवन सेन को 3 लाख रूपये दे दिए। साथ ही झूठी कहानी सुना दी। फ़िलहाल इस मामले की जाँच जारी है जो कि, DIG का कहना है कि, इस मामले में SI पवन सेन की भी जांच की जा रही है। SP साईं कृष्ण थोटा ने इन दोनों कांस्टेबल के बयान एक वीडियो में कैद कर लिए है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!