HomeBreaking Newsशराब माफियाओं का आतंक:अवैध शराब पकड़ने गए पुलिसकर्मियों को घेरकर पीटा

शराब माफियाओं का आतंक:अवैध शराब पकड़ने गए पुलिसकर्मियों को घेरकर पीटा

बता दें कि जिले में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का कारोबार होता है। पहले भी कई मामलों में आरोपियों ने दबिश देने गई पुलिस पर पथराव और फायरिंग की घटनाएं हुई हैं।

राजगढ़/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग अब भी बेखौफ घूम रहें हैं। और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने से नही चूक रहें हैं। दरअसल,अवैध शराब पकड़ने गए दो पुलिसकर्मियों को आरोपी और उसके घरवालों ने घेरकर पीट दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बड़ी मुश्किल से दोनों पुलिसकर्मी वहां से बचकर निकल सके। थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल,आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हैं।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एसपी प्रदीप शर्मा ने जिले में अवैध शराब कारोबार पर भले ही अंकुश लगाया हो, लेकिन आपराधिक प्रवृति के लोगों में पुलिस का खौफ नहीं है। बुधवार को कालीपीठ थाना क्षेत्र के धनवास कला गांव मे अवैध शराब व आरोपी की सूचना मिली। इसके बाद थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल एमएस चौहान और सिविल ड्रेस में कांस्टेबल देवा मौर्य गांव में पहुंचे। यहां पुलिस को देख आरोपी जगदीश और उसके रिश्तेदारों ने दोनों को घेर कर हमला बोल दिया। दोनों को लोगों ने जमकर पीटा।
आरोपी जगदीश पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल कालीपीठ थाने में पुलिस की पिटाई करने वाले मामले में मामला दर्ज कर लिया है। राजगढ़ जिले में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का कारोबार होता है और पहले भी कई मामलों में आरोपियों ने दबिश देने गई पुलिस पर पथराव और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!