HomeBreaking Newsभ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस:एक्शन मोड में एसएसपी (SSP),पूरी चौकी पर गिरी गाज

भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस:एक्शन मोड में एसएसपी (SSP),पूरी चौकी पर गिरी गाज

मुरादाबाद/उत्तरप्रदेश।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरी पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया। नशा कारोबारियों से यारी निभाना सिविल लाइंस के फकीरपुरा चौकी के सात पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। एसएसपी ने सभी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। दरअसल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की इस चौकी क्षेत्र में अवैध शराब बनाने का बड़े पैमाने पर काम किया जाता है। इस मामले में एसएसपी को कुछ गोपनीय शिकायतें प्राप्त हुईं थीं। इसके बाद एसएसपी ने मंगलवार देर रात जांच के बाद एक दारोगा, एक हेड कांस्टेबल के समेत पांच सिपाहियों को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की। एसएसपी के इस कदम के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आदर्श कालोनी में बड़े पैमाने पर नशे का अवैध कारोबार होता है। इस क्षेत्र में कच्ची शराब की भट्ठियों के साथ ही स्मैक और गांजे की खुलेआम तस्करी होती थी। आए दिन पुलिस और आबकारी विभाग छापेमारी की कार्रवाई करके खानापूर्ति की कार्रवाई करते थे। इस मामले को लेकर एसएसपी के पास कुछ शिकायतें लगातार की जा रहीं थीं। शिकायतों में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि इस गोरखधंधे में कुछ पुलिसकर्मियों की संलिप्तता है। शिकायतों का संज्ञान लेकर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एएसपी अनिल कुमार यादव को जांच सौंपी थी।

गोपनीय शिकायतें प्राप्त होने के बाद कार्यवाही

गोपनीय शिकायत में उल्लेख किया गया था कि चौकी पर तैनात एक दारोगा, एक हेड कांस्टेबल समेत अन्य सिपाही अवैध तस्करी करने वालों पर कार्रवाई की जगह संरक्षण देने का काम कर हैं। एएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद मंगलवार रात एसएसपी के निर्देश पर जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए फकीरपुरा चौकी में तैनात उप निरीक्षक दीपचंद, हेड कांस्टेबल दीपक, सिपाही गगनदेव, बृजमोहन त्यागी, अशोक, सचिन और सतेंद्र को भी लाइन हाजिर कर दिया।

भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस

एसएसपी ने कहा कि भ्रष्टाचार संबंधित शिकायतों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। जांच के बाद दारोगा के साथ ही सिपाहियों को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की गई है।

–प्रभाकर चौधरी,एसएसपी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!