HomeBreaking Newsरिटायर्ड पुलिस एसआई की बेरहमी से हत्या,घर पर हाथ-पैर बंधी मिली लाश

रिटायर्ड पुलिस एसआई की बेरहमी से हत्या,घर पर हाथ-पैर बंधी मिली लाश

बता दें कि बहोड़ापुर में पुलिस लाइन के पीछे श्रीविहार कॉलोनी में 64 वर्षीय मेघसिंह कुशवाह पुत्र बाबूलाल कुशवाह रहते थे। मेघसिंह मध्य प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड SI थे। 4 साल पहले दतिया कोतवाली से वह रिटायर्ड हुए थे। परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी हैं। उनके कोई बेटा नहीं है। बेटी की शादी हो चुकी है और पत्नी मायके आमखो में थी।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना (Bahodapur Police Station) क्षेत्र के घोसीपुरा में रहने वाले एक रिटायर्ड SI की अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी। आरोपियों ने हाथ पैर बांधे और गला दबाकर रिटायर्ड SI की हत्या कर दी। पुलिस (Police) ने आशंका जताई है कि घटना चोरी की नीयत से की गई हो। घटना सोमवार रात की है जानकारी मंगलवार सुबह चली रिटायर्ड SI की हत्या की खबर मिलते ही SP ग्वालियर अमित सांघी और अन्य पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुँच गए हैं।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार घोसीपुरा के पास स्थित श्री विहार कालोनी में रिटायर्ड एसआइ मेघराज सिंह कुशवाह की बदमाशों ने लूट करने के इरादे से हत्या कर दी। शव पलंग पर खून में लथपथ हालत में पड़ा मिला है। हाथ-पैर बंधे मिले हैं और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। मेघराज की हत्या सिर में ईंट मारकर की है। अलमारी खुली मिली है। सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा मिला है। घर में रखे पांच सिलिंडर को बदमाशों ने छत से नीचे फेंका हैं और वही पड़े छोड़ गए हैं। मृतक एसआइ यहां अकेले रहते हैं। बेटी व दामाद उड़ीसा में हैं। पत्नी अपने मायके आमखाे में थी। पुलिस ने रिटायर्ड थानेदार के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए फाेरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव व उनकी टीम को मौके पर बुलाया।
श्री विहार कालोनी में रिटायर्ड थानेदार मेघराज सिह कुशवाह अकेले रहते थे। उनका दामाद उड़ीसा में जॉब करता है, इसलिए बेटी व दामाद वहींं रहते हैं। पत्नी का मायका आमखो में है। वह मायके गईं थी। पता चला है कि मेघराज सिंह भी चार दिन पूर्व बेटी व दामाद से मिलकर घर लौटे थे। उड़ीसा से लौटने के बाद घर में अकेले ही रह रहे थे। सोमवार की रात को पड़ोसियों ने उन्हें घूमते हुए देखा था।

नाड़े से पैर, पजामे से हाथ बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था

हाथ पैर बंधे हुए बेड पर पड़ा पुलिसकर्मी का शव

पलंग पर केवल चड्ढ़ी में आराम करने की मुद्रा में 64 साल के मेघराज सिंह का शव पड़ा मिला है। सिर से खून बह रहा था। बिस्तर पर काफी रक्त जमा हो गया था।
सिर में ईंट से मारने की चोट है। बेड के पास ईंट पड़ी मिली है। मृतक के पैर पजामे के नाड़े से, हाथ पजामे से व मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था, और अलमारी खुली हुई थी। पुलिस काे मृतक के घर के पीछे पांच गैस सिलिंडर भी पड़े मिले हैं। अनुमान हैं कि छत से नीचे यह सिलिंडर फेंके गए हैं। इसके अलावा गैलरी में शराब की एक खाली बोतल पड़ी मिली है। प्रारंभिक पड़ताल में साफ है कि हत्या गला घोंटकर की गई है। सिर में ईंट मारने को लेकर स्पष्ट है की यह हत्या के पहले मारी गई है। बदमाशों ने घर में एंट्री के बाद सबसे पहले मेघसिंह को ईंट मारी है। पुलिस पड़ताल कर रही है।

इनका कहना

शुरुआती जांच में तो ऐसा लगता है कि चोर चोरी करने के इरादे से घर में घुसे। रिटायर्ड थानेदार के जग जाने पर उनके हाथ-पैर बांध दिए सिर में ईंट मारकर गला दबाकर हत्या होना प्रतीत हो रहा है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख रहे हैं। चोरी के अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि मृतका का संपत्ति व अन्य किसी बात को लेकर किसी से विवाद तो नहीं चल रहा था। मृतक चार साल पहले ही एसआइ के पद से दतिया से रिटायर्ड हुए हैं।

–अमर सिंह सिकरवार, बहोड़ापुर थाना प्रभारी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!