HomeBreaking Newsमप्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले,यहां देखे लिस्ट

मप्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले,यहां देखे लिस्ट

भोपाल/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संकटकाल (Corona) के बीच आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले (Transfer) किए गए है। मध्य प्रदेश के IAS चंद्रमोहन ठाकुर अब सीहोर के कलेक्टर का पदभार संभालेंगे। वही अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड सुश्री सोनिया मीणा को अनूपपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य शासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

वहीं दूसरी ओर जिला कलेक्टर के पद से हटाए गए तीन अफसरों की नई पदस्थापना की गई है।
जहाँ गोपाल डानड, अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तरूण राठी को उप सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा रोहित सिंह को अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन,भोपाल का पदभार सौंपा गया है।

लिस्ट देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!