HomeBreaking Newsये कैसी सजा:मास्क न पहनने पर माँ को बेटी के सामने,बालों से...

ये कैसी सजा:मास्क न पहनने पर माँ को बेटी के सामने,बालों से खींचकर,सड़क पर पटक-पटक कर पीटा

बता दें कि लेडी कॉन्स्टेबल ने महिला को मारते-मारते सड़क पर गिरा दिया। उसके बाद बाल पकड़कर खींचने लगी। इस दौरान पुलिसकर्मियों की पूरी पलटन चारों तरफ खड़ी रही है। अमानवीयता का यह पूरा वीडियो किसी शख्स ने बना लिया है, वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

सागर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिस पर खुद सीएम खामोश हैं तो बीजेपी के तमाम नेता और आईटी सेल भी चुप्पी साधे बैठी है। दिल को झकझोर करने वाला ये मामला एक महिला को उसकी बेटी के सामने सड़क पर गिराकर लात और थप्पड़ों से पीटने का है। दरअसल,मास्क न पहनने वालों के साथ सख्ती जरूरी है, लेकिन सख्ती ऐसी भी नहीं कि जिससे मानवता शर्मसार हो जाए। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें लेडी कॉन्स्टेबल ने महिला के साथ बेरहमी की हदें पार कर दी है। मास्क न पहनने पर पुलिस की टीम महिला को जबरन पुलिस की जीप में बैठा रही थी। महिला ने जब विरोध किया तो लेडी कॉन्स्टेबल ने उसकी पिटाई शुरू की दी। बचाव में आई उसकी बेटी को एक पुलिसकर्मी गाली देकर धक्का दे दिया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो एमपी के सागर जिले का है। सागर जिले के रही रहली ब्लॉक के किसी गांव से महिला किसी काम को लेकर रहली पहुंची थी। महिला मास्क नहीं पहनी थी और बेटी मुंह पर स्कॉर्फ बांध रखी थी। इस बीच पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांधी चौक के पास उसे पकड़ लिया। मास्क नहीं पहनने को लेकर पुलिसकर्मियों से महिला की बहस हुई। उसके बाद लेडी कॉन्स्टेबल महिला को पुलिस की जीप में बैठाने लगी।
महिला की बेटी रोकने गई तो उसे पुलिसकर्मियों ने वहां से हटा दिया। उसके बाद महिला पुलिस जीप में बैठने से इनकार कर रही थी। इस पर महिला कॉन्स्टेबल भड़क गई और उसकी पिटाई शुरू कर दी। लेडी कॉन्स्टेबल महिला के ऊपर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस दौरान महिला की बेटी मां को बचाने के लिए फिर करीब गई तो एक पुलिसकर्मी ने गाली देकर भगा दिया।

वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठे ये कैसी सजा????

वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या मास्क नहीं पहनने की ये सजा होती है। एमपी में कोर्ट भी पुलिस को चेता रही है कि कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वाले लोगों के साथ मारपीट नहीं करें। हालांकि अभी तक दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस का उल्टे कहना है कि महिला ने लेडी कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट की है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लेडी कॉन्स्टेबल ही महिला के साथ मारपीट कर रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा

लोगों का कहना है कि,अगर कोई नियम तोड़ता है तो उसे समझाना बेहतर है। लेकिन ये कहां की तुक है कि असहाय रोती बिलखती औरत को लगातार गिरा गिरा कर पीटा जाए। ऐसा मंजर तो महाभारत में द्रोपदी के साथ दिखा था। लोगों का कहना है कि शिवराज वैसे तो बोलने में महारथ हासिल रखते हैं लेकिन अब उनकी जुबान पर ताला क्यों लटक रहा है। हैवान पुलिस वाले अब तक नौकरी में क्यों हैं। क्या ये ही नया भारत है?

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!