HomeBreaking Newsक्राइम ब्रांच ने डेढ़ करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा,तस्कर गिरफ्तार,दूसरी ओर बदमाशों...

क्राइम ब्रांच ने डेढ़ करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा,तस्कर गिरफ्तार,दूसरी ओर बदमाशों ने बिल्डर को गोली मारी

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस (Gwalior Crime Branch Police) ने रविवार को बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ने में सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर प्याज से भरे ट्रक में छिपाकर दिल्ली ले जाया जा रहा 960 किलो गांजा (Hemp) पकड़ा है। इसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एडिशनल एसपी सतेंद्र सिंह तोमर (Adsp Satendra Singh Tomar) के मुताबिक ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांजे (Hemp) की एक बड़ी खेप ग्वालियर से गुजरने वाली है। सूचना के बाद गांजा (Hemp) पकड़ने की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। डीएसपी क्राइम रतनेश तोमर, डीएसपी विजय भदौरिया ने कराएं ब्रांच थाना टीआई पप्पू यादव के साथ मिलकर गांजा को पकड़ने के लिए प्लानिंग की।क्राइम ब्रांच की टीम को सिथौली के पास डबरा की तरफ से एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब ट्रक को रोका तो ड्रायवर ने ट्रक को भगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें प्याज भरा हुआ था और उसके बीच में 32 बोरों में छिपाकर 960 किलो गांजा (Hemp) रखा था। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि गांजा उड़ीसा से आ रहा था और दिल्ली जा रहा था। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उड़ीसा से ये इतनी बड़ी खेप दिल्ली में किसे भेजी जा रही थी। पकड़े गए गांजा की कीमत डेढ़ करोड़ बताई गई हैं। पुलिस ट्रक के साथ पकडे गए ड्रायवर से कड़ी पूछताछ कर रही है।

बिल्डर को घर के नीचे बुलाकर बदमाशों ने गोली मारी,हालत गंभीर


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

कोरोना कर्फ्यू में पुलिस की सख्ती के वावजूद बदमाश वारदात करने में चूक नही रहें हैं। दरअसल,गंगा विहार (इंद्रानगर) में रविवार की सुबह बिल्डर पिंटू उर्फ तरुण वैश्य को घर से बुलाकर ओमी उर्फ जितेंद्र पंड़ित ने गोली मार दी। आरोपित के साथ दो अन्य युवक भी थे। गोली पेट के आर-पार हो गई है। घायल बिल्डर को इलाज के लिए निजी हास्पिटल में भर्ती कराया है। बिल्डर का आरोपित से प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। हजीरा थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,गंगा विहार (इंद्रनगर) निवासी पिंटू उर्फ तरुण वैश्य रविवार की सुबह साढ़े सात बजे के लगभग छत पर गमलों में पानी दे रहे थे। पहले से परिचित ओमी उर्फ जितेंद्र पंड़ित ने घर पर दस्तक दी। ओमी अपने दो अन्य साथियों के साथ उनसे बात करने के लिए आया था। ओमी ने उन्हें बातचीत करने के लिए नीचे बुुलाया। आरोपित से पिंटू का विवाद चल रहा था, लेकिन घर पर होने के कारण वह बेफिक्र होकर उससे बात करने के लिए नीचे आ गया। जबकि ओमी आज निपटारे के लिए हथियार लेकर आया था।
पिंटू और ओमी के बीच बातचीत चल ही रही थी कि बात करते-करते ओमी गरम हो गया, और उसने नजदीक से बिल्डर की हत्या करने के इरादे से गोली मार दी। गोली पिंटू के पेट से आर-पार हो गई। गोली मारने के बाद तीनाें हमलावर मौके से भाग निकले। गोली की आवाज व पिंटू की चीख सुनकर घरवाले बाहर निकले। घर के बाहर पिंटू को खून में लथपथ हालत में पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। घरवाले पिंटू को उठाकर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां बिल्डर की हालत गंभीर बताई गई है। गोली चलने की सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस पहले अस्पताल पहुंची, उसके बाद घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

इनका कहना

हजीरा थाने के टीआई अलोक सिंह परिहार के मुताबिक प्लॉट के विवाद पर जितेंद्र पंडित और अवधेश पंडित और अन्य ने तरुण वैश्य को गोली मारी है। गोली पेट में लगी है,घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की तलाश में उनके घर पर दबिश दी लेकिन वहां ताले लगे हुए हैं। फरियादी की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है आरोपियों की तलाश जारी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!